Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फेस पैक लगाते समय ध्यान रखें इन जरुरी बातों को
हम सभी अपने चेहरे को दमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए कई तरह के फेसपैक लगाते हैं। लेकिन, फेसपैक को लगाते समय आपको कई बातों को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक होता है ताकि त्वचा हमेशा दमकदार बनी रहे और जवां दिखे।
जैसे- कई बार हम अपने चेहरे पर फेसपैक को तब तक लगाये रखते हैं जब तक वह सूख नहीं जाता है, ऐसा न करें, इससे त्वचा में सूखापन आ जाता है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं। फेसपैक को हल्का नम रहने तक ही चेहरे पर लगाएं, उसके बाद तुरंत धो लें।
READ: जापानियों का ब्यूटी सीक्रेट, इस फेस मास्क को लगाते ही त्वचा बन जाती है 10 साल जवां
इसके अलावा और भी कई टिप्स हैं जिनका ध्यान फेसपैक लगाते समय रखना चाहिए। ये टिप्स निम्न प्रकार हैं:

नहाने के बाद लगाएं फेसपैक -
कई लोग नहाने से पहले ही फेसपैक लगाते हैं उनहें लगता है कि बाद में आराम से नहा लेगें और गंदगी भी नहीं होगी। ऐसा करने से आपकी त्वचा को खामियाजा भुगतना पड़ता है, क्योंकि त्वचा की नमी समाप्त हो जाती है। शॉवर लेने के बाद त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं और फेसपैक, चेहरे पर अंदर तक पहुंच जाता है जिससे त्वचा एकदम से दमकने लगती है।

मसाज करते हुए लगाना-
फेसपैक को सीधे ब्रश से लगाने की बजाय मसाज करते हुए चेहरे पर लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे फेसपैक अच्छी तरह चेहरे पर लग जाता है और त्वचा की भीतरी सतह तक पैक का असर होता है। 10 मिनट की मसाज देते हुए पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद, साधारण पानी से धो लें।

चेहरे को सूखने न दें-
चेहरे पर फेसपैक को लगाने के बाद उसे सूखने न दें, उससे पहले ही धो लें। ड्राई फेस होने से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

टोनर का इस्तेमाल करें-
फेसपैक को धुलने के बाद, फेसटोनर; जैसे- गुलाबजल आदि को अपने चेहरे पर कॉटन से अच्छी तरह लगा लें। इससे त्वचा में ग्लो आएगा और मॉइश्चर भी मिलेगा। चाहें तो फेसक्रीम में टोनर या गुलाबजल को मिलाकर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
