Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
40 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवान, तो अपनाइये ये ब्यूटी टिप्स
40 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं को जवान दिखने का मन करता है, जिसके लिये कई महिलाएं कॉस्मैटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। पर हर किसी के पास इतना पैसा तो है नहीं और ना ही कोई अपनी जान को खतरे में डालना चाहता है।
तो अगर आपको बिना पैसे खर्च किये प्राकृतिक तरीके के इस्तमाल से खूबसूरत दिखना है तो हमारे बताए हुए ब्यूटी टिप्स आजमाएं। इन्हें आजमाने से आपके चेहरे की खोई हुई जवानी दुबारा वापस आ जाएगी।

चेहरे को नियमित करें स्क्रब
चेहरे की त्वचा पर डेड स्किन जमने की वजह से चेहरा बूढा दिखाई देने लगता है। ऐसे में डेड स्किन को स्क्रब कर के हटाएं।

एंटी एजिंग क्रीम लगाएं
ऐसे लोशन और क्रीम लगाएं जो एंटी एजिंग हों। इससे चेहरे की त्वचा में कोलाजन बढे़गा और त्वचा से झुर्रियां मिटेंगी।

पार्लर जा कर रेगुलर मसाज करवाएं
चेहरे की फेशियल मसाज करवाएं और ऐसा नियमित करें। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी और चेहरा टाइट बनेगा।

बालों को डाई करें
अपने ग्रे बालों को डाई करें या मेंहदी लगाएं। इससे आपकी उम्र कम पता चलेगी।

नियमित पानी पियें
जितना हो सके उतना पानी पियें क्योंकि पानी पीने से चेहरा हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा। आप चाहें तो ग्रीन टी को नियमित पी सकती हैं।

मेकअप के कुछ टिप्स सीखें
चेहरे पर पड़ी बारीक धारियों को मेकअप से कैसे छुपाना है, इसे सीखें।

व्यायाम करना ना भूलें
व्यायाम करने से शरीर फिट रहता है, स्किन ग्लो करती है तथा झुर्रियां मिटती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
