Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
त्वचा पर स्ट्रॉबेरी और दही लगाने के फायदे
स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक फल है तथा दही एक प्राकृतिक घटक है जो स्वास्थ्य पर आश्चर्यजनक परिणाम दर्शाता है। क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी तथा दही दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा की रंगत को प्राकृतिक तरीके से निखारते हैं?
और जब इन दोनों घटकों को आपस में मिलाया जाता है तो त्वचा को मिलने वाले फायदे भी दोगुने हो जाते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि कुछ ताज़ा कटी हुई स्ट्रॉबेरीज़ लें तथा इन्हें ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बनायें। अब स्ट्रॉबेरी के इस पेस्ट में 2 टेबलस्पून दही मिलाएं।
दोनों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनायें। स्ट्रॉबेरी और दही के इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। इसे 20 मिनिट लगा रहने दें तथा बाद में फेस वॉश से चेहरा धो डालें। आइयें स्ट्रॉबेरी और दही के मिश्रण से बने फेस पैक से होने वाले अन्य लाभों के बारे में जानें।

1. एंटी ऐजिंग प्रभाव
स्ट्रॉबेरी और दही के मिश्रण में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है तथा कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे झुर्रियां तथा फाइन लाइंस दूर होती है।

2. मुंहासों को कम करता है
स्ट्रॉबेरी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तथा दही में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट रोम छिद्रों से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है तथा दही का एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है और इस प्रकार मुंहासों का उपचार करता है।

3. यूवी (अल्ट्रावॉयलेट) किरणों से बचाव
स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह कार्य करता है जो सूर्य की नुकसानदायक यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाव करता है क्योंकि इसमें एल्लागिक एसिड होता है जो रक्षा में सहायक होता है।

4. त्वचा की तैलीयता को कम करता है
विटामिन सी से युक्त यह प्राकृतिक फैस पैक आपकी त्वचा में सीबम के उत्पादन को कम करता है जिसके कारण आपकी त्वचा तेल मुक्त और तरोताज़ा रहती है।

5. त्वचा की रंगत निखारता है
अपने एसीडिक गुण (अम्लीय गुण) के कारण स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह कार्य करता है तथा आपके रंग को काफी हद तक साफ़ करता है।

6. त्वचा की चोट में आराम पहुंचाता है
दही और स्ट्रॉबेरी का मिश्रण छोटे कट्स, चोट और सनबर्न से आराम दिलाता है क्योंकि इसमें प्रदाहनाशक गुण होता है।

7. त्वचा को हाईड्रेट करता है
इस प्राकृतिक मिश्रण में त्वचा की कोशिकाओं को नम रखने का गुण होता है जो आपकी त्वचा को मॉस्चराइज़ करता है जिससे त्वचा नरम और कोमल रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
