Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
सर्दियों में ऑइली स्किन की देखभाल कुछ ऐसे करें
ऑइली त्वचा से परेशान महिलाएं सर्दियों का बेसब्री से इंतजार करती हैं। यह एक ऐसा मौसम है जब उनकी त्वचा की चिपचिपाहट उन्हें परेशान नहीं करती। वहीं दूसरी ओर रूखी त्वचा से परेशान महिलाएं इस मौसम से दूर भागने का प्रयास करती हैं। परंतु ऐसा कोई नियम नहीं है कि सर्दियों में ऑइली त्वचा वालों को चेहरे की देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मौसम के बदलने से आपकी त्वचा की देखभाल के तरीकों में बदलाव नहीं आना चाहिए। स्क्रबिंग, टोनिंग व मोइस्चराज़िंग के चरणों का हर मौसम में पालन किया जाना चाहिए। हो सकता है कि किसी मौसम में आपकी त्वचा को अधिक देख-रेख की जरूरत हो तो किसी मौसम में कम। परंतु ऐस कदापि नहीं है कि आप रूटीन बातों को नज़रअंदाज कर दें।
यदि सर्दियों में आप ऑइली स्किन का थोडा सा भी ख्याल करेंगी तो आपकी ऑइली त्वचा नोरमल त्वचा की तरह नज़र आ सकती है। इसके लिए सिर्फ एक रूटीन को फौलो करने की जरूरत है। हमें यकीन है कि अगर आप हमारी बताई गई बातों पर थोडा सा भी अमल करेंगी तो आपकी ये ऑइली त्वचा काफी आकर्षक व खूबसूरत नज़र आ सकती है।

1. फेस वाश
दिन में दो बार अपने चेहरे को फेस वाश से धोएँ। आम तौर पर सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए आप मुंहासों के लिए बने फेस वाश का इस्तेमाल ना करें।

2. स्क्रब
क्या आप सर्दियों में स्क्रबिंग को फेसकैर लिस्ट से बाहर करने के बारे में सोच रही हैं? ऐसा करना सही नहीं होगा। स्क्रब में मौजूद मोइस्चर पपडी की तरह नज़र आने वाले डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा। इसलिए सप्ताह में एक बार स्क्रबिंग करें।

3. टोनर
टोनर खुले पोर्स को बंद करने में मदद करता है तथा यह त्वचा के पीएच स्तर को बरकरार रखने का भी काम करता है। ऑइली त्वचा वाली लड़कियों के स्किन पोर्स काफी बडे होते हैं और ये खुले पोर्स बैक्टीरिया के एकत्र होने का स्थान बनते हैं। इसलिए इन्हें बंद करना बहुत जरूरी है।

4. मोइस्चराइज़र
सर्दियों की शुष्क हवा आपकी त्वचा की नमी चुरा सकती है। अतः त्वचा को रूखा होने से बचाने के लिए चेहरे पर मोइस्चराइज़र लगाएं। मोस्चराइज़र उतना ही लगाएं जितने की जरूरत हो। बेहतर होगी की आप लिक्विड मोइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

5. चेहरे की नमी
सर्दियों में त्वचा की नमी से आपको चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी। बल्कि यह नमी आपकी त्वचा को नर्म व मुलायम बनाए रखने का काम करेगी। साथ ही यह त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम भी करेगी।

6. सनस्क्रीन
हालांकि सर्दियों में इतनी तेज़ धूप नहीं होती लेकिन फिर भी सनस्क्रीन को लगाना अनिवार्य है। आपकी सनस्क्रीन का एसफीएफ़ स्तर 30 या उससे अधिक होना चाहिए।

7. आंखों की क्रीम
आंखों की नीचे की त्वचा काफी कोमल व संवेदनशील होती है, जिस वजह से इसे अधिक देखभाल की जरूर पड़ती है। इसलिए अपनी त्वचा के साथ अपनी आंखों का भी ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
