Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गोरी और बेदाग स्किन पाने लिए चेहरे पर लगाएं केसर और शहद
प्राचीन समय से भी पहले लोग केसर का प्रयोग त्वचा पर करते आए हैं। केसर में विटामिन, मिनरल्स और पोटाशियम की प्रचुर मात्रा होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक भी मौजूद होते हैं। ये त्वचा की रंगत को निखारने का काम भी करता है।
ये त्वचा को रेजुनवेट कर त्वचा को गहराई से नमी पहुंचाता है। केसर में एंटी-सोलर एजेंट भी होते हैं जो सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाता है। इसमें क्रोसिटन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

शहद एक प्राकृतिक रोधक है जो त्वचा में नमी को बनाए रखता है और उसे खोने नहीं देता है। ये एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है और इसमें त्वचा की मरम्मत करने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं।
शहद त्वचा में कोलाजन का उत्पादन बढ़ाकर बढ़ती उम्र के निशानों को दूर करता है। त्वचा संबंधित परेशानियों से दूर रहने और बचने के लिए आज हम आपको केसर और शहद से बने कुछ प्राकृतिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. त्वचा के निखार के लिए केसर और शहद
हमारे देश में गोरे लोगों को हमेशा से ही ज्यादा पसंद किया जाता है और केसर को भारत में रंग में निखार पाने के लिए प्रयोग किया जाता है। केसर में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा की रंगत में निखार लाने में मदद करते हैं। ये फेस पैक का रोज़ प्रयोगर करने से त्वचा की रंगत निखरने लगती है।
सामग्री :
- एक चुटकी केसर
- 2 चम्मच दूध
- एक चम्मच चंदन पाउडर
विधि
- केसर को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- अब इसे एक कटोरी में डालें और उसमें दो चम्मच दूध मिलाएं।
- इसे पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद इस मिश्रण में चंदन पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और अपनी त्वचा पर लगाएं।
- 15 मिनट के बाद इसे पानी से साफ कर लें।

2. मुहांसों के उपचार के लिए केसर और शहद
केसर में एंटी-बैक्टीरियरल यौगिक होते हैं जो त्वचा में मौजूद इंफेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं को मार गिराते हैं। शहद त्वचा में नमी को बनाए रखता है और त्वचा को कोमल बनाता है। इसमें आप तुलसी की पत्तियां भी मिला सकते हैं। तुलसी की पत्तियां चेहरे के मुहांसों को बढ़ने से रोकती हैं।
सामग्री :
- एक चुटकी केसर
- एक चम्मच शहद
- 4-5 तुलसी की पत्तियां
विधि
- केसर को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- तुलसी की पत्तियां के साथ केसर को भी पीस लें।
- अब इस पेस्ट में शहद मिलाएं।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आपको ये पैक सप्ताह में दो बार लगाना है।

3. सनटैन को कम करने के लिए केसर और शहद
शहद और केसर दोनों में ही त्वचा को निखारने वाले यौगिक मौजूद होते हैं इसलिए ये सनटैन को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है।
सामग्री -
- एक चुटकी केसर
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच मिल्क क्रीम
विधि
- रातभर मिल्क क्रीम में केसर को भिगोकर रख दें।
- अगले दिन इसमें शहद मिलाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
- 10 मिनट बाद ठंडे पानी से उसे धो लें।

4. बारीक रेखाओं को दूर करे केसर और शहद
इस फेस मास्क में एलोवेरा मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा के बारीक निशान साफ होते हैं और त्वचा जवां दिखती है।
सामग्री -
- एक चुटकी केसर
- एक चम्मच शहद
- दो चम्मच ताजा एलोवेरा जैल
विधि
- केसर को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- इसमें शहद और एलोवेरा जैल मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से साफ करें।
- आपको ये नुस्खा सप्ताह में दो बार करना है।

5. केसर और शहद का टोनर
केसर और शहद से बना टोनर आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल उसकी सारी गंदगी को बाहर निकाल देता है। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप इसमें गुलाबजल भी मिला सकते हैं।
सामग्री
- एक चुटकी केसर
- एक चम्मच शहद
- आधा कप गुलाबजल
विधि
- रातभर गुलाबजल में केसर को भिगोकर रखें।
- इस पानी को किसी स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें।
- अब आप जब चाहें त्वचा पर टोनर की तरह इसका प्रयोग कर सकते हैं।
केसर बहुत महंगा होता है लेकिन उपरोक्त बताए गए सभी नुस्खों में आपको बस एक चुटकी केसर की ही जरूरत है। अगर केसर का प्रयोग करने के बाद आपके चेहरे पर पीले रंग का दाग रह जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये जल्दी ही अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
एक घंटे के भीतर से दाग अपने आप ही गायब हो जाएगा। चमकदार और मुलायम त्वचा पाने के लिए आप केमिकल युक्त चीज़ों की बजाय उपरोक्त बताए गए प्राकृतिक नुस्खों का प्रयोग करेंगें तो ज्यादा बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
