Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या होता है फेशियल कंपिंग, इसके बारे में जानना है आपके लिए फायदेमंद
जब स्वस्थ, दमकती हुई और ख़ूबसूरत त्वचा हासिल करने की बात आती है तो हम महिलाएं किसी भी हद तक जा सकती हैं. हमारा यही नज़रिया खूबसूरती के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन अजीबो ग़रीब ट्रेंड्स को जन्म दे रहा है. क्या आपने बाज़ार में उन नई विधियों के बारे में सुना है जो आपको मिनटों में एक चमकदार, तरोताज़ा त्वचा दे सकते है?
अगर नहीं, तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. हम यहां आपको ब्यूटी सेगमेंट से जुडी सभी चीजों के बारे में अपडेट करते रहेंगे ताकि आप हमेशा सबसे अच्छा फ़ैसला ले सकें. हमारे चेहरे की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है और यह संवेदनशीलता मौसम में बदलाव और प्रदूषण की वजह से और बढ़ जाती है.
रोज़ाना सी.टी.एम. (क्लींज़िग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग) की प्रक्रिया ही काफ़ी नहीं है. काम पर एक लंबा दिन बिताने के बाद हमारी त्वचा नीरस और थकी हई दिखने लगती है. समय बीतने के साथ-साथ चेहरे की त्वचा ढीली हो जाती है और झुर्रियों के साथ-साथ बारीक लकीरें भी दिखने लगती हैं.
यह उन महिलाओं के लिए एक दुस्वप्न की तरह है जिनके पास त्वचा की देखभाल करने के लिए कम समय है, लेकिन वे हर समय निखरी हुई और युवा दिखना चाहती हैं. यही वह मोड़ है जहां महिलाएं अपने चेहरे की त्वचा का ख़ास ध्यान रखने के लिए विभिन्न उपचारों और तरीकों की तलाश शुरू कर देती हैं.

स्पा जाना पसंद करती है महिलाएं
हममें से अक्सर महिलायें समय-समय पर स्पा जाना पसंद करती हैं ताकि हमारे शरीर को आरामदेह उपचार मिल सके. हालांकि अच्छा दिखना हमारे लिए हमेशा से ज़रूरी रहा है, लेकिन हम ऐसे उपचारों का खुले दिल से स्वागत करते हैं जो प्रदूषण और बुढ़ापे के असर को पलट सके और हमें पल भर मे चमकदार, ताजा और पार्टी में जाने लायक़ त्वचा दे सके. महिलाओं की इस मांग को पूरा करने के लिए आजकल स्पा पूरी तरह से तैयार हैं और कुछ अदभुत उपायों के साथ हमारी त्वचा को तुरंत साफ़ और फिर से जीवंत बनाने के लिए तैयार हैं. इस सिलसिले में नवीनतम उपाय है फ़ेशियल कपिंग.

फ़ेशियल कपिंग क्या है?
खूबसूरती की दुनिया में यह नवीनतम उपचार है जिसके ज़रिये त्वचा से गंदगी, तेल और धूल के कणों को चूस कर बाहर निकाल लिया जाता है. यह मुरझाई हुई त्वचा को फिर से जीवंत करने और त्वचा को कसने के लिए सबसे अच्छा नॉन इनवेसिव उपचार है जिसमे त्वचा को किसी भी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचता.

झुर्रियां खत्म हो जाती है
इसके ज़रिये त्वचा की झुर्रियां और बारीक लकीरें ख़त्म हो जाती हैं. यह त्वचा के छिद्रों को भी खोलने में मदद करता है जिससे ऑक्सीजन और खून का संचार आसानी से होता है और त्वचा में चमक पैदा होती है. हालांकि फ़ेशियल कपिंग कोई नई तकनीक नहीं है लेकिन हाल ही में अपने आश्चर्यजनक परिणामों के कारण यह काफ़ी चर्चा में है.

यह कैसे काम करता है?
फ़ेशियल कपिंग में चेहरे पर कई सक्शन कप का इस्तेमाल किया जाता है. इस विधि में ज़्यादातर काम वैक्यूम के द्वारा होता है. यह त्वचा के छिद्रों से गंदगी और तेल को बाहर खीँच लेता है. यह मांसपेशियों को आराम देता है, रक्त संचार को बढ़ाता है और त्वचा में कसाव पैदा करता है. गंदगी और धूल को बाहर निकालने के बाद त्वचा में चमक और ताज़गी का एहसास होता है. खून का संचार बढ़ने से स्किन कॉम्प्लेक्शन और रंग में निखार आता है. यह विधि बहुत असरदार है और अगर इसको सही तरीके से किया जाए तो यह अपने पीछे किसी तरह का कोई निशान नहीं छोड़ता. यह सभी तरह की त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.

फ़ेशियल कपिंग के फ़ायदे
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे त्वचा को न तो कोई बाहरी नुक़सान होता है और न किसी तरह का दर्द. इस अद्भुत चिकित्सा के कई और आश्चर्यजनक फायदे हैं-
1) यह त्वचा में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे त्वचा में रंगत के साथ ग्लो भी बढ़ जाता है.
2) फ़ेशियल कपिंग रोमछिद्रों को खोलता है जिससे विभिन्न क्रीम और सीरम त्वचा की परतों में गहराई तक जा सकते हैं. इस तरह उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलती है.
3) यह त्वचा में खिंचाव पैदा करता है जिससे झुर्रियां कम हो जाती हैं.
4) यह त्वचा को जहरीले रसायनों से मुक्त करता है. यह पोषक तत्वों को त्वचा की गहराई से ऊपरी सतह पर खीँच कर विषाक्त पदार्थ को खत्म करने में मदद करता है.

हॉलीवुड में इस्तेमाल
हॉलीवुड की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने खुले तौर पर अपनी निखरी हुई त्वचा का श्रेय फ़ेशियल कपिंग को दिया है. इसकी बढ़ती हुई मांग की वजह से पश्चिम में लगभग सभी स्पा ने अपने ग्राहकों को यह सर्विस देना शुरू कर दी है.

हमारे यहां भी ट्रेंड है
हमारे देश में भी यह ट्रेंड ज़ोर पर पकड़ रहा है. अगर आपको यह सर्विस देने वाला स्पा नहीं मिल पा रहा है, तो घबराइये नहीं. ऑनलाइन ऐसे बहुत से किट्स उपलब्ध हैं जो आपको घर बैठे फेशियल कपिंग करने का पूरा, स्टेप बाई स्टेप गाइड प्रदान कर सकते हैं.



Click it and Unblock the Notifications
