Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सर्द मौसम में ऐसे ख्याल रखें अपने नाजुक सी त्वचा का..
सर्दी के मौसम में सर्द हवाएं चेहरे का मॉइश्चर छीन लेती हैं, चेहरा सूखा और खुष्क पड़ जाता है। सर्दी के मौसम में त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा की कोमलता बनाएं रखने के लिए खास ध्यान रखता पड़ता है।

ड्रायनेस के कारण चेहरा सर्दी में चमक खोने लगता है, जिसकी वजह से चेहरा डल नजर आता है। सर्दियों में चेहरे की खास देखभाल की जरुरत होती है। आइए जानते है कि बदलते मौसम में चेहरे की देखरेख में किन बदलावों की जरुरत होती है।

फर्स्ट स्टेप- क्लींजिंग
सर्दियों में स्किन केयर के लिए सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करें, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कौनसा प्रॉडक्ट यूज करती है लेकिन चेहरे की डीप सफाई के लिए क्लींजिंग जरुर करें। इसके अलावा आप चाहे तो दिन में 3 से 2 बार फेसवॉश भी कर सकते हैं। अगर आपका चेहरा एक्सट्रा सेंसेटिव है तो कच्चे दूध से भी चेहरे को क्लीन कर सकते हैं।

स्क्रब करें
अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए स्क्रब करें, लेकिन एक बात का ख्याल रखें कि ज्यादा स्क्रब करने से चेहरा सूखा हो सकता है, इसलिए हफ्ते में एक बार ही घ्स्क्रब करें। अगर आप चाहे तो बेहतर रिजल्ट के लिए कर पर भी स्क्रब तैयार कर सकती है। आइए जानते है कैसे?
2 टेबल स्पून मसले हुए पक्के केले
2 टेबल स्पून मसले हुए सेव के टुकड़े
एक स्पून शहद
दो बूंद किसी माइल्ड स्क्रब की
इन सब सामग्री को एक साथ मिलाएं और चेहरे पर 2 मिनट के लिए आराम से स्क्रब करें। इसके बाद गर्म पानी से मुंह धोकर टॉवेल से चेहरा साफ कर दें।

टोनिंग करें
सबसे पहली चीज हमेशा चेहरे के लिए सौम्य टोनर का इस्तेमाल करें। कठोर टोनर से आपके चेहरे का पीएच लेवल्स बिगड़ सकता है। टोनिंग करने से क्लीजिंग करने के बाद चेहरे पर बची हुई गंदगी को साफ किया जाता है। टोनिंग न चेहरे की कसावट बनाने का काम करता है बल्कि चेहरे को नमी भी देता है।

चेहरे को सुकून देने के लिए मॉइश्चराइज करें
सर्दियों में अपनी त्वचा के लिए किसी मॉइश्चराइजिंग मास्क् का प्रयोग करें, स्नान के बाद पूरे शरीर पर लोशन का प्रयोग करें। इसके अलावा आप चाहे तो बादाम के तेल के साथ एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं।

विंटर के लिए एसेंशियल फेसपैक
आपके किचन में ऐसे कई साम्रगी है जिन्हें चेहरे पर लगाकर आप अपने चेहरे को मुलायम बनाने के साथ ही सर्दी में रंगत दे सकती है। यहां कुछ फेसपैक हैं, जिनका आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एवोकेडो फेसपैक :
एवोकेडो में चेहरे को नमी प्रदान करने वाले गुण होते हैं, इसलिए यह स्किन के साथ ही बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। एवोकेडो का फेसमास्क बनाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाने के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी से इसे धों लें। अब चेहरे पर टोनर की ज गह मॉश्चराइजर लगाएं।
केले का फेसपैक:
चेहरे पर पक्के केले का फेसपैक लगाने से चेहरे की नमी बनी रहती है। आपको करना कुछ नहीं है बस चेहरे पर पके हुए केले को मसलकर उसमें 2 बूंद शहद की मिलाकर चेहरे पर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गर्म पानी से मुंह धो लें।

मलाई लगाएं
चेहरे को एक्सट्रा मॉइश्चर देने के लिए मलाई में दो बूंदे शहद या हल्दी डालकर लगाएं।

ऐलोवेरा
सर्दी हो या गर्मी चेहरे पर ऐलोवरा जरुर लगाएं, ऐलोवेरा लगाने से चेहरे की ड्रायनेस जाती है और चेहरा ग्लोइंग बनता है।

हाइड्रेड रखें
सर्दियों में त्वचा में सूखापन बढ़ जाता है, इसलिए इस समय बॉडी को हाइड्रेड रखना बहुत जरुरी होता है। इसलिए जहां तक हो सकें ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

धूप से बचें
हालांकि सर्दियों में धूप शरीर को बहुत सुहाती है लेकिन इसमें मौजूद यूवीए और यूवीबी किरणे शरीर के लिए खतरनाक होती है। इसलिए धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
