Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Vitamin C फेशियल सीरम लगाएं और चेहरे की प्रॉब्लम को कहें Bye-Bye
चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिये आज कल बाजार में फेशियल सीरम का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। चाहे स्किन केयर एक्सपर्ट हों या फिर ब्यूटी ब्लॉगर, हर कोई फेशियल सीरम को रोज़ाना प्रयोग करने की सलाह दे रहा है। इसे रोज़ फेस वॉश, टोनर और मॉइस्चराइज़र की तरह लगाना चाहिये।
सीरम को लगाने से यह तुरंत ही स्किन दृारा सोख लिया जाता है और रिजल्ट भी काफी अच्छा आता है। अगर आपने कभी मार्केट या इंटरनेट पर ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में सर्च किया हो तो आपको पता होगा कि वहां पर कितने प्रकार के फेशियल सीरम उपलब्ध होंगे। बाजार में तो काफी ज्यादा महंगे फेशियल सीरम आते हैं जो कि हर किसी की पॉकेट पर भारी पड़ते हैं।

स्किन पर अगर काले दाग-धब्बे, एक्ने, झाइयां, झुर्रियां या फिर स्ट्रेच मार्क हैं तो वह भी सीरम से ठीक हो जाते हैं। सीरम को किसी भी उम्र की लड़कियां यूज़ कर सकती हैं। इन दिनों विटामिन सी फेशियल सीरम काफी चलन में है। यह दुनिया भर में ज्यादातर महिलाओं दृारा यूज़ किया जाता है।

आज हम आपको विटामिन सी और विटामिन ई युक्त फेशियल सीरम बनाना सिखाएंगे, जिसे आप आराम से घर पर ही बना सकती हैं। आइये जानते हैं इस फेशियल सीरम के क्या क्या फायदे हैं:
- यह आपकी स्किन को सूरज की खतरनाक किरणों से बचाने में मदद करता है।
- यह स्किन से पिगमेंटेशन दूर कर के स्किन की रंगत को निखारता है।
- यह स्किन में कोलाजेन को बनाता है जिससे चेहरे पर एजिंग जल्दी पता नहीं चलती।
- यह बुझी हुई त्वचा पर तुरंत ही ग्लो पैदा करता है।
- यह स्किन को पूरी तरह से हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है।
- यह स्किन की इलास्टिसिटीको बना कर चेहरे को सुंदर करता है।
स्किन सीरम को आप मार्केट से ले सकते हैं या फिर घर पर खुद ही बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको कई चीज़ो की जरुरत पड़ेगी।

सामग्री-
- 1 टीस्पून विटामिन सी पावडर
- 2 टीस्पून डिस्टिल्लड वॉटर
- 1 विटामिन ई तेल का कैप्सूल
- 2 चम्मच एलोवेरा जैल
- 1 टीस्पून वेजिटेबल ग्लीसरीन
बनाने की विधि -
- पानी के साथ विटामिन सी का पावडर मिलाइये।
- अब विटामिन ई कैप्सूल से उसका तेल निकाल कर मिलाइये। साथ में एलोवेरा जैल भी मिक्स कीजिये।
- अब इस मिश्रण को एक गिलास के बॉटल में भर कर रख दें।

कैसे करना है यूज़
- अपने चेहरे को हल्के फेस वॉश से धो लें।
- इस सीरम मे अपनी उंगली डुबोएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसके बाद आप जो भी मॉइस्चराजर या सनस्क्रीन का प्रयोग करती हैं, उसे लगा लें।
इस बढियां सीरम को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लें और बेदाग तथा चमकदार त्वचा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications