Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लेट नाइट पार्टी के बाद खुद को दूसरे दिन ऐसे रखें फ्रेश
हम सभी लेट नाइट पार्टी को क्रेजी रहते हैं और एंजाय करना चाहते हैं लेकिन अगर आपका अगला दिन वर्किंग होता है तो आपको काफी टेंशन हो जाती है।
हम सभी लेट नाइट पार्टी को क्रेजी रहते हैं और एंजाय करना चाहते हैं लेकिन अगर आपका अगला दिन वर्किंग होता है तो आपको काफी टेंशन हो जाती है। क्या आपको नहीं होती? ये टेंशन त्वचा की डलनेस और आलस्य को लेकर होती है।
आमतौर पर, पार्टी में जाते टाइम सभी लड़कियां मेकअप करके रेडी होकर जाती हैं और वहां तो वो काफी सुंदर लगती हैं लेकिन बाद में उनकी स्कीन पर स्पॉट आदि पड़ जाते हैं और स्कीन में डलनेस आ जाती है जिसकी वजह कोई भी जान सकता है कि वो थकी हुई हैं।
ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करते हुए अपनी स्कीन को चार्मिंग बना सकती हैं और लेट नाइट पार्टी के बेड इफेक्ट को दूर कर सकती हैं:

1. पर्याप्त मॉइश्चराइजर लगाएं:
सामान्यत: चेहरे पर देर तक मेकअप लगाये रहने के बाद स्कीन ड्राई हो जाती है और उसकी नमी कहीं गायब हो जाती है। ऐसे में आप सबसे पहले मेकअप को उतारने के बाद चेहरे को धुल लें। उसमें क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं। चेहरे को पर्याप्त नमी मिलने के बाद ही लगाना बंद करें। इससे स्कीन की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।

2. त्वचा को स्क्रब कर देना:
पार्टी से आने के बाद मेकअप उतारकर आप स्कीन को स्क्रब कर दें और त्वचा की ऊपरी सतह को साफ कर दें। इससे छिद्र बंद नहीं होगे और उसमें नमी भी बनी रहेगी।

3. मेकअप रिमूवल:
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मेकअप को उतारना सबसे जरूरी होता है। इसलिए घर आने के बाद लेट न करें और ड्रेस चेंज करने के बाद सबसे पहले मेकअप उतार दें।

4. आईक्रीम का इस्तेमाल करें:
सामान्य दिनों में आप पूरी नींद लेती हैं लेकिन पार्टी करके लौटते हुए आपको देर हो जाती है और नींद न पूरी होने की वजह से आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। सुबह वो फूली-फूली लगती हैं। ऐसे में आप रात को आईड्रॉप डालकर सोएं।

5. आइस मसाज:
रात की पार्टी के चेहरे पर इफेक्ट को हटाने के लिए आप आइस मसाज करें। इससे आपके चेहरे पर दमक आएगी और चेहरे की त्वचा भी कील-मुहांसों रहित हो जाएगी। इससे त्वचा के छिद्र खुल जाएंगे।

6. हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करें:
ड्राई और खुजली होनीे वाली त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप कई तरह के मास्क का प्रयोग कर सकती हैं। इससे त्वचा स्वस्थ हो जाती है।

7. गुलाब जल:
गुलाब जल से स्कीन को नमी मिलती है और वो स्वस्थ हो जाती है। साथ ही चेहरा क्लीन भी हो जाता है।

8. आवश्यक तेल:
त्वचा के लिए कुछ तेल बहुत अच्छे भी होते हैं। जोकि त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। पार्टी साइडइफेक्ट को त्वचा से हटाने के लिए आप जैतून या अन्य कोई तेल लें और इसे अपनी कलाई पर रगड़ लें। इसके बाद, आपको ताजगी महसूस होगी और आपको मेकअप एलर्जी भी नहीं होगी। आप चाहें तो ऑयल को अपने मेकअप रिमवूर के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
