Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बेजान त्वचा को ब्राइट और रिफ्रेश करने के लिये लगाएं ग्रीन टी फेशियल
इस हर्बल मिस्ट में निहित दूसरे पदार्थ जो त्वचा को तरोताजा करते हैं वह हैं गुलाबजल, रोसशिप तेल और नीम्बू के छिलके के छोटे टुकड़े।
गर्मी हो या सर्दी, आप भारत में कभी भी उमस से नहीं बच सकते! इसलिए आपको यह ग्रीन टी फेस मिस्ट हमेशा अपने साथ रखने की जरूरत होती है जिससे आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा में जान डाल सकते हैं!
Jabong 'End Of Reason Sale' Get Upto 80% Cashback*
ग्रीन टी क्यूँ ? आप पूछ सकते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट से भरा हुआ ग्रीन टी एक ऐसा "उठा लो मुझे" पेय पदार्थ है जो दिन के अंत में आपके चेहरे को अपनी खोयी स्फूर्ति वापस दिलवाता है।
यही नहीं, ग्रीन टी में जीवान्विक प्रतिरोधी क्षमता होती है जिससे उग्र त्वचा को कोमलता मिलती है, चेहरे से ज़्यादा तेल का स्त्राव नहीं होता और क्षति पहुंचे हुए चेहरे के सेल की मरम्मत होती है।
इस फेसिअल मिस्ट में इस्तमाल होने वाली सभी सामग्री तैलीय और कील मुहांसे वाली त्वचा के अनुकूल है। यहाँ पर यह बताया गया है कि आप अपनी रूखी बेजान त्वचा में कैसे जान डाल सकते हैं।

स्टेप 1:
2 कप स्वच्छ पानी को खौलाएं। इसमें एक बड़ा चम्मच खुले ग्रीन टी के पत्ते मिलाएं। इसे 10 मिनट तक खौलने दें और उसके बाद गैस बंद कर दें।

स्टेप 2:
अब ग्रीन टी को रूम के तापमान में ठंडा होने दें। अब तक आपके पास एक साफ हरे रंग का घोल होगा। अगर आपको और सघन पेय चाहिए, तो इसमें एक और बड़ा चम्मच ग्रीन टी के पत्ते मिला दें।

स्टेप 3:
इस घोल को छान लें। इस मिश्रण में 3 से 4 बूँद रोसशिप तेल मिला लें। इस तेल से आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी और इसमें चमक बरकरार रहेगी।

स्टेप 4:
इस मिश्रण में शुद्ध गुलाबजल मिला दें। गुलाबजल चेहरे की सफाई में मदद करता है जो गंदगी और रोमक्षिद्र में जमा तेल की सफाई करता है और आपकी त्वचा को सांस लेने लायक बनाता है।

स्टेप 5:
अंत में इस मिश्रण में निम्बू घिस कर मिला दें। एक चुटकी ही काफी है फेसिअल मिस्ट को तैयार करने के लिए।

स्टेप 6:
अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डाल लें और कुछ देर तक इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में डाल दें। ठंडा होने पर यह मिश्रण चेहरे में खून के बहाव को संतुलित रखेगा और आपकी त्वचा चमकेगी।

स्टेप 7:
जब भी आपको ऐसा महसूस हो कि आपको त्वचा बेजान हो रही है, आँखें बंद करें और इस मिश्रण का स्प्रे अपने चेहरे और गर्दन पर करें। इसे चेहरे में प्राकृतिक रूप से अन्दर जाने दें। अगर चेहरे पर ज़्यादा महसूस हो रहा हो तो टिश्यू पेपर से हटा लें। इतना आसान है अपनी रूखी और बेजान त्वचा में फिर से जान डालना।

आसान उपाय
अगर ग्रीन टी मिस्ट आपकी आँखों के अन्दर चला जाता है, तो इसे पानी से धो लें।
अगर आपकी त्वचा काफी गन्दी है, तो इसे पहले पानी से धोएं और फिर इसपर मिस्ट को छिडकें। आप यह नहीं चाहेंगे कि गंदगी की परत फिर से आपके रोमक्षिद्र में भर जाए। है ना? चेहरे में नए यौवन के लिए आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल गेल भी डाल सकते हैं। पर इसका इस्तमाल सिमित मात्रा में करें, क्यूंकि यह आपकी त्वचा को तैलीय बना सकती है।

निष्कर्ष
हर बार हर्बल मिस्ट को इस्तमाल करने के बाद आप ऐसा महसूस करेंगे कि आपकी त्वचा कोमल, मुलायम और सौम्य होती जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
