Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पहननी है बैकलेस चोली तो ऐसे करे अपनी पीठ को गोरी
वेडिंग सीजन आ चुका है, शादी में परफेक्ट दिखने के लिए बहुत सारी लड़कियों ने ब्यूटी पार्लर भी एडवांस में बुक कर लिए होंगे, चेहरे की देखभाल तो ठीक है लेकिन गर्दन और पीठ में जमी मेल और कालेपन का? अब आप वेडिंग में जाएंगी और ट्रेडिशनल ड्रेस में बैक फ्लॉन्ट नहीं करें ऐसा तो हो नहीं सकता है। क्या आप दाग धब्बों की वजह से शादी में बैकलेस ड्रेसेज को अवॉइड कर रही है?
सूरज की गर्मी, प्रदूषण, पसीने और गंदगी की मार झेलती गर्दन और पीठ, इन सब के प्रभाव के कारण काली पड़ने लगती है। लेकिन आज हम इसी समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताएगें, तो जरा ध्यान दीजियेगा। इन घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप बिना अधिक पैसा खर्च किये गर्दन के पीछे का कालापन दूर कर सुनहरी सुन्दर और कोमल गर्दन पा सकती है और शादी में खुलकर बैकलेस चोली और ड्रेस पहन सकती है।
आइए जानिए इन साधारण घरेलू उपायों के बारे में

नींबू का रस
नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होने के कारण इसे प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। इसके अलावा नींबू विटामिन सी का भी बहुत अच्छा स्रोत है, और यह तो आप सभी जानते ही हैं कि त्वचा निखार के लिए विटामिन सी और ई सबसे उपयुक्त होता है। काली गर्दन और पीठ की समस्या से बचने के लिए नहाने जाने से पहले नींबू का आधा टुकड़ा लेकर और उसे धीरे-धीरे 5-10 मिनट के लिए गर्दन पर रगड़ें। आप अपनी संवेदनशील त्वचा पर नींबू रस के बराबर मात्रा में गुलाब जल मिश्रण कर रोज लगा सकते है। इसके लगातार प्रयोग से आप गर्दन का कालापन जल्द दूर कर देंगे।

दही
दही आपके गले के आस पास की जगह पर जमी डेड स्किन को हटाने के साथ उस पर जमें टॉक्सिन को हटाने में हेल्प करता है। बस आपको करना कुछ नहीं है, थोड़ा सा दही लीजिए, डार्क हुई त्वचा पर लगाइएं फिर कुछ समय के लिए छोड़ दीजीए। अब इसे ठंडा पानी से धो लें।

बेकिंग सोड़ा
बेकिंग सोडा एक बहुत ही अच्छा एक्सफॉलिएटर है जो कि मृत कोशिकाओं को हटाने में बहुत मदद करता है। बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसे पीठ और गर्दन के आसपास लगाएं। थोड़ी देर रखने के बाद जब ये सुख जाएं तो अब इसे गुलाब जल की मदद धीरे धीरे करके छुड़ा दें।

ओट्स स्क्रब
ओट्स स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। ओट्स स्क्रब की मदद से डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं और उस हिस्से के कालेपन को कम कर सकते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए तीन-चार चम्मच ओटस लेकर इसे अच्छे से पीस लें। अब इसमें दो चम्मच टमाटर का गूदा मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि आप ओट को पाउडर ज्यादा बारीक न पीसें। इससे इसका एक्सफोलिएटिंग गुण खत्म हो जाएगा। इस मिश्रण को गले की त्वचा पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपनी उंगली को गीला करके आराम से स्क्रब और फिर ठंडे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार ऐसा करें।

आलू के रस का कमाल
आलू प्राकृतिक रूप से त्वचा को निखारने और उसमें सफेदी लाने के लिए जाना जाता है। आलू में केटाकोलिस नामक एंजाइम होता है जो त्वचा को ठंडक देकर जल्द से जल्द काले धब्बों को दूर करने में मदद करता है। गर्दन और पीठ के कालेपन को दूर करने के लिए नियमित रूप से नहाने से पहले 10 मिनट तक गर्दन के सभी भाग पर आलू का रस रगड़े। अगर आप आलू के रस के साथ नींबू के रस को मिलाते है तो आप गर्दन से काले निशान बहुत जल्द राहत पा सकते हैं।

केले का पैक
केला स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है पर केले और जैतून का मिलन आपको चमकती त्वचा प्रदान कर सकता है क्योंकि दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण उच्च मात्रा में होते है। इनके नियमित इस्तेमाल से काली गर्दन को गोरा किया जा सकता है। समस्या को दूर करने के लिए एक ज्यादा पका केला लेकर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में कुछ बूंदे जैतून तेल मिलाकर इसे अपनी गर्दन पर 10 मिनट के लिये लगा लें। 10 मिनट के बाद अपनी गर्दन को धोकर पानी को थपथपाते हुए सुखा लें। गले की त्वचा में निखार लाने के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

त्वचा को पोषण दें अखरोट
अखरोट में मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही त्वचा को मॉश्चराइज रखने में मदद करता है, जो स्वस्थ त्वचा के लिए आवश्यक होता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए अखरोट और दही से बना स्क्रब बहुत प्रभावी होता है। अखरोट को दही में पीसकर उसका मोटी पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को गर्दन और पीठ के कालेपन वाले हिस्से में लगाकर कुछ मिनट के लिए त्वचा को धीरे-धीरे स्क्रब करके सुखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी या गुलाब जल के उपयोग से धो लें। कुछ हफ्तों के नियमित इस्तेमाल से गर्दन का कालापन दूर होने लगता है।

खीरा
खीरा आपके गले के पास और पीठ में जमी मेल को निकालता है जिसकी वजह से आपकी पीठ गोरी और उजली नजर आती है। बस आपको करना इतना सा है, खीरे को छीलकर इससे रस निकाल लें। इसे पीठ पर लगा लें, अब इसे आराम से रगड़े और इसे शरीर को अवशोषित करने दें। 15 मिनट के बाद ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
