Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
होममेड फेस मास्क और स्क्रब बनाने के तरीके
कितना अच्छा हो अगर आपको सैलून में ज़्यादा पैसे खर्च ना करने पड़ें और आपको घर पर ही ब्यूटी केयर मिल जाए।
इससे पैसों और समय दोनों की बचत तो होती ही है साथ साथ आप घर की वस्तुओं का इस्तमाल करते हैं इसलिए आपकी त्वचा पर जो चीज़ें सूट नहीं कर रही वह आप अपने रेजिमेन से निकाल सकती हैं।
इंटरनेट पर कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, फिर भी महिलाएं इसे इस्तमाल करने में हिचकती हैं क्यूंकि हर इंसान की त्वचा का प्रकार अलग होता है।

इस कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए आज बोल्डस्काई पर हमने घर पर बने 5 फेस पैक और स्क्रब रेसिपी के बारे में बताया है जो हर प्रकार की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।
अगर नियमित रूप से और सजग होकर इस्तमाल किया जाए तो इसका असर हर प्रकार की त्वचा पर होता है।
इसे हफ्ते में एक से दो बार तक लगाएं और अपने चेहरे और त्वचा पर असर देखें। पढ़ें और इन घर पर बने रेसिपी को आजमाएं।

1. फेस मास्क रेसिपी 1: दही+शहद+केला
a) एक बड़े केले को धोएं और छील लें।
b) फोर्क की मदद से केला का पेस्ट बना लें।
c) केले के पेस्ट में एक बड़ी चम्मच दही और दो छोटे चम्मच कच्ची शहद डाल दें।
d) अब इन तीन सामग्रियों दही, शहद और केले को त्वचा पर लगाने से पहले अच्छी तरह से मिला लें।
e) त्वचा को थोड़ा गीला करें और इस मिश्रण को लगाएं, थोड़ी देर सूखने दें और फिर इसे धो लें।

2. फेस मास्क रेसिपी 2: दलीया, दही, शहद+अंडा
a) दलीया का पाउडर बना लें। आपको इसका 1/3 कप चाहिए होगा।
b) इसमें आधा कप गर्म पानी डालें और इसे 10 मिनट तक रहने दें।
c) 15 मिनट तक एक बड़ी चम्मच दही में से पानी निकाल कर रख लें ताकि इसका अतिरिक्त पानी निकल जाए।
d) दलिया पाउडर में दही, एक छोटा चम्मच कच्ची शहद और एक अंडे का उजला भाग डालें।
e) साड़ी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। अगर यह ज़्यादा तरल हो गया हो तो आप इसमें थोड़ा दलिया पाउडर और डाल सकते हैं।
f) यह स्क्रब की तरह काम करता है और आपको इसे चेहरे और त्वचा पर मसाज करना है। 15 मिनट के बाद इसे धो लें।
g) अगर आप वाइटहेड और ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो आपको इसे ज़रूर लगाना चाहिए।

3. फेस मास्क रेसिपी 3: अवोकेडो, शहद+कोको पाउडर
a) अवोकेडो को छील कर काट लें। आधे अवोकेडो को लें मैश कर लें।
b) मैश किये हुए अवोकेडो में एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर डालें।
c) इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच कच्चा शहद डालें।
d) सारी सामग्रियों को मिलाकर एक फेस पैक बनाएं।
e) इसे लगाएं, 20 मिनट तक रुकें और इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें।

4. फेस मास्क रेसिपी 4: स्ट्रॉबेरी, दही, निम्बू+शहद
a) आपको 5-8 ताज़े स्ट्रॉबेरी की ज़रुरत पड़ेगी। इन्हें धोएं और प्यूरी बना लें।
b) इसमें दो बड़ा चम्मच नीम्बू का रस डालें।
c) आगे, एक बड़ी चम्मच दही को 15 मिनट तक स्ट्रेन करें और इसके बाद उस दही को स्ट्रॉबेरी और नीम्बू के मिश्रण में डालें।
d) अंत में, इसमें दो छोटी चम्मच कच्चे शहद की डालें और इसे मिलाकर एक गाढ़ा फेस पैक बनाएं।
e) सूखे और साफ चेहरे पर इसे लगाएं। सूख जाने तक इंतज़ार करें और इसके बाद इसे धो लें।

5. फेस मास्क रेसिपी 5: बेंटोनाइट क्ले+ गुलाबजल
a) आप बेंटोनाइट क्ले या केओलिन क्ले का इस्तमाल कर सकती हैं।
b) एक बाउल में एक बड़ा चम्मच क्ले ले लें।
c) पहले 5 से 8 बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाएं। अगर आपको लगता है कि यह काफी सूखा है तो आप इसमें और गु;लाबजल मिला सकते हैं।
d) इसे त्वचा पर लगाने के बाद काफी जल्दी सूख जाती है। सूखने के बाद इसे धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
