Latest Updates
-
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव -
Jackfruit Side Effects: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कटहल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर -
Amritsar Style Pindi Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा स्वाद -
Rule Change 1st June 2026: 1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता -
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल -
Bakrid 2026: बकरीद की नमाज कैसे पढ़ें? जानें नियत, तकबीरें और पुरुषों-औरतों के लिए सही तरीका
मस्से और तिल बिगाड़ रहे चेहरे की खूबसूरती तो ऐसे करें घर में इलाज

आपके चेहरे की औप शरीर की सुंदरता आपके लिए बेहद मायने रखती है। अगर आपको शरीर में या चेहरे में किसी भी तरह की कोई समस्या हो जाती है तो आपको काफी बुरा लगता है।
कई बार तो आप इतनी परेशान हो जाती है कि आप डॉक्टर के पास भी बहुंच जाती है। आपको तो पता ही है कि चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर मौजूद स्किन टैग, तिल, ब्लैकहेड्स, स्पॉट और मस्से आपकी सुंदरता को बिगाड़ देते है।

बढ़ती उम्र के साथ-साथ इनकी गिनती भी बढ़ती जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए बहुत सी लड़कियां सर्जरी या मंहगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती है लेकिन इसका अच्छा असर दिखने की बजाए कई साइड-इफैक्ट्स नजर आने लगते है।
इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। इससे आपकी ये समस्याएं खत्म हो जाएगी। आइए जानते है कि किन तरीकों से आप इन समस्या से बच सकते है।

मस्से की समस्या
आपको अगर मस्सा होता है तो आपका पूरा चेहरा एकदम बेकार और बेनूर लगने लगता है। आपको अगर इससे छुटकारा पाना है तो आपको इसके लिए एक सोक्ड बेंडेज पर एप्पल साइडर सिरका लगाकर हफ्ते में 2 बार मस्से पर लगाएं। इसके बाद पिमिस स्टेन की मदद से इसे निकाल दें। ऐसा आप लगातार एक सप्ताह करें। इससे आपकी ये समस्या खत्म होने लगेगी।

स्किन टैग्स
आपको अगर स्किन टैग्स की समस्या है तो इससे बचने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि आपको इसके लिए एक कॉटन में एप्पल साइड विनेगर लगाकर उस जगह पर लगाना है। आपको बता दें कि अगर आप 10 दिन तक यही करते है तो आपको इससे आराम मिल जाएगा।

तिल से छुटकारा
अगर आपके किसी ऐसी जगह तिल है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है तो आपको घबराना नही है। तिल भी अपनी जगह से हट सकता है। इसके लिए आपको लहसुन पीसना है और तिल के ऊपर दिन में करीब 4 घंटे रोजाना लगाना है। अर आप ऐसा करते है तो कुछ ही दिनों में आपका तिल गायब हो जाएगा।

ब्लैक हेड्स से छुटकारा
आपके चेहरे में अगर ब्लैकहेड्स हो गए है तो आपको घबराना नही है बल्कि इसके लिए आपको चेहरे पर स्टीम लेकर 5 मिनट तक शहद लगा लें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो कर साफ करें। आपको ये प्रक्रिया लगातार 7 दिनों तक करना है। इससे आपके चेहरे ब्लैकहेड्स गायब हो जाते है।

स्पॉट
आपके चेहरे मे अगर स्पॉट है तो आपको इससे आसानी से छुटतकारा मिल सकता है। आपको इसके लिए नींबू के रस का प्रयोग करना है। इसके लिए आपको नींबू के रस को ब्लीच की तरह भद्दे स्पॉट पर लगाना है। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको इससे राहत मिल जाएगी।

दाग धब्बे ना आने दें
आपको बता दे कि आपके चेहरे से दाग धब्बे जल्दी नहीं हटते है। अगर आपके चेहरे में मुहासे हो गए है तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको इसे फोड़ना नहीं है। इससे आपके चेहरे पर गड्ढे हो जाते है।

नींबू से मुंहासों में लाभ
आपको अगर मुहासों का समस्या है तो आपको इसके लिए नींबू का रस रात में मुहासों पर लगाना है। इससे आपके मुहासों की समस्या खत्म होने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications