Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चेहरे के खुले पोर्स दिखने में लगते हैं भद्दे, तो ऐसे करें उन्हें कम

बहुत से लोग चेहरे पर खुले या बड़े पोर्स से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। यह देखने में तो भद्दे लगते ही हैं साथ में इनकी वजह से ब्लैकहेड्स और एक्ने भी हो जाते हैं। अत्यधिक तेल के रिसाव की वजह से इन पोर्स में बैक्टीरिया और गंदगी जम जाती है, जिससे कि ये पोर्स बंद हो जाते हैं। ब्लैकहेड्स की वजह से पोर्स काले और बड़े दिखना शुरु हो जाते हैं।
जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है उसकी स्किन भी लूज़ होनी शुरु हो जाती है और इसी के साथ चेहरे के पोर्स भी बड़े होने लगते हैं। अगर आपने अपनी स्किन की केयर अभी से शुरु नहीं की तो बाद में आपका चेहरा ओपन पोर्स से भर जाएगा।

हांलाकि आपको इतना परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि खुले पोर्स को बद करने या फिर छोटा करने के ऐसे कई आसान तरीक हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। पर एक बात का हमेशा ध्यान रखे कि पोर्स हमारी त्वचा का एक प्राकृतिक हिस्सा हैं, जिसे पूरी तरह से बंद करना मुश्किल है। इससे पहले कि आप पोर्स बंद करने वाली कोई क्रीम खरीदें, इससे पहले जान लें उन्हें बंद करने के कुछ प्राकृतिक उपाय।

1. आइस क्यूब्स
खुले रोमछिद्रों से तुरंत निजात दिलाने में बर्फ बेहद कारगर उपाय है। बर्फ त्वचा पर टोनर की तरह काम करती है। इससे त्वचा के रोमछिद्रों में कसाव आता है। बर्फ का एक टुकड़ा लें और उसे 5 से 10 सेकेंड के लिए चेहरे पर मलें। आपको ऐसा दिन में दो बार करना है। इसकी जगह आप चाहें तो ठंडे पानी से चेहरा भी धो सकती हैं।

2. बेकिंग सोडा
कई लोग बेकिंग सोडा के अद्भुत फायदों से अनजान हैं। बेकिंग सोडा का इस तरह इस्तेमाल कर आप खुले रोमछिद्रों की समस्या से निजात पा सकते हैं। गुनगुने पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इससे सर्कलुर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। 5 मिनट के लिए इसे चहेरे पर ही लगा छोड़ दें और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

3. शुगर स्क्रब
घर पर बनाया गया शुगर स्क्रब बड़े पोर्स को छोटा करने के काम आ सकता है। एक कटोरी में 2 टीस्पून शुगर, 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्के हल्के 20 सेकेंड तक रगड़ें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार यूज़ करें और रिजल्ट देंखे।
आप चाहें तो नींबू के छिलके पर थोड़ी सी शक्कर डालें और उससे चेहरे को हल्के हल्के रगड़ें। 10 मिनट छोड़ने के बाद चेहरा धो लें। यह हफ्ते में दो बार करें।

4. एग वाइट मास्क
अंडे की सफेदी का मास्क पोर्स को कसने, और उन्हें छोटा दिखाने के लिए अच्छा माना जाता हैं। 1/4 कप ताज़े संतरे के रस के साथ 2 कच्चे अंडे की सफेदी मिलाएँ। इस मास्क को चेहरे पर लगाएँ और इसे गुनगुने पानी से धोने से पहले 15 मिनिट के लिए रहने दें। संतरे का रस आपकी रंगत निखारने में भी मदद करता है।

5. शहद
शहद आपके रोमछिद्रों को छोटा कर देता है और तेलीय त्वचा की समस्या भी दूर हो जाती है। दो से तीन चम्मच शहद, नींबू का रस और जडी बूटी मिलकर मास्क बनाएं और चेहरे पर इसका उपयोग करें। कुछ मिनिट मालिश करें, इसे पांच मिनिट सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

6. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के अत्यधिक तेल को सोख लेती है और डेड स्किन को हटाती है। यह चेहरे के दाग धब्बों को हल्का कर देती है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक या दो बार यूज़ करें।

7. ओटमील
पांच बड़े चम्मच शहद और दो बड़े चम्मच ओटमील को दूध पावडर में मिलाएं। सभी चीज़ों को मिलाएं। चेहरे पर लगायें और गोलाकार दिशा में मालिश करें। जब ख़त्म हो जाए तो अच्छी तरह से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इसे चेहरे पर लगायें।

8. नींबू का रस
नींबू के रस में सिट्रस एसिड होता है जो कि चेहरे को एक्सफालिएट करने में मदद करता है। 1 टीस्पून नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिक्स करें। इसे स्किन पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। ऐसा रोज़़ करने से महीने भर के अंदर आपके पोर्स बद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
