Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खुले रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक नुस्खे

खुले रोमछिद्र की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग महंगे सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लेज़र ट्रीटमेंट के ज़रिए इनका आकार कम करवा लेते हैं लेकिन ये दोनों ही काफी महंगे ट्रीटमेंट हैं जो हर किसी के बस की बात नहीं है।
अगर आप चाहें तो इन दोनों ही ट्रीटमेंट में से कुछ भी चुन सकती हैं लेकिन अगर आप प्राकृतिक नुस्खों पर भरोसा करती हैं तो आपको कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद से खुले रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप रोज़ इन प्राकृतिक नुस्खों का प्रयोग करती हैं तो आप जल्द ही खुले रोमछिद्रों की समस्या से निजात पा सकती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप कम दाम में ही खुले रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
खुले रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक नुस्खे

बर्फ
खुले रोमछिद्रों से तुरंत निजात दिलाने में बर्फ बेहद कारगर उपाय है। बर्फ त्वचा पर टोनर की तरह काम करती है। इससे त्वचा के रोमछिद्रों में कसाव आता है। बर्फ का एक टुकड़ा लें और उसे 5 से 10 सेकेंड के लिए चेहरे पर मलें। आपको ऐसा दिन में दो बार करना है। इसकी जगह आप चाहें तो ठंडे पानी से चेहरा भी धो सकती हैं।

टमाटर का जूस
त्वचा को टमाटर से कई लाभ मिलते हैं। टमाटर के दो टुकड़े कर लें और इसे अपने चेहरे के उस हिस्से पर लगाएं जहां रोमछिद्र ज्यादा खुले हों। चेहरे पर टमाटर के रस को सूखने दें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। खुले रोमछिद्रों को ठीक करने के साथ-साथ टमाटर त्वचा में निखार और सनटैन को भी दूर करता है।

भाप/स्टीम
अगर आप अपने चेहरे के खुले रोमछिद्रों की वजह से परेशान हैं तो इसके इलाज के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसका उपाय आपको घर पर ही बड़ी आसानी से मिल जाएगा। सप्ताह में एक या दो बार घर पर फेशियल करने के बाद भाप लें। इससे बंद रोमकूप भी खुल जाते हैं और उनमें जमा धूल-मिट्टी साफ हो जाती है, साथ ही भाप लेने से मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।

बेकिंग सोडा
कई लोग बेकिंग सोडा के अद्भुत फायदों से अनजान हैं। बेकिंग सोडा का इस तरह इस्तेमाल कर आप खुले रोमछिद्रों की समस्या से निजात पा सकते हैं। गुनगुने पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इससे सर्कलुर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। 5 मिनट के लिए इसे चहेरे पर ही लगा छोड़ दें और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चंदन
चंदन के प्रयोग से त्वचा फिर से तरोताज़ा हो जाती है। एक चम्मच चंंदन पाउडर में एक चम्मच हल्दी पाउडर और बादाम तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे पेस्ट को माथे, गालों, नाक और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

गुलाबजल
हर घर में गुलाबजल जरूर मौजूद रहता है। त्वचा और सेहत दोनों के लिए ही गुलाबजल बहुत फायदेमंद साबित होता है। ठंडा गुलाबजल कॉटन या स्प्रे की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से खुले रोमछिद्रों की समस्या से निजात मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
