Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चंदन पावडर के ये 11 फेस पैक बना देंगे आपको रातभर में खूबसूरत
चंदन एक बड़ी ही खुशबूदार लकड़ी होती है, जिसका प्रयोग बहुत ही पुराने समय से कई ढेर सारे उपचारों के लिये किया आता जा रहा है। इसका उपयोग स्वास्थ और सेहत के उपचार के रूप में भी किया जाने लगा है। यह हमारे शरीर को कई रोगों से निजात दिलाता है।
हम में से कई महिलाएं चंदन के पावडर को अपनी खूबसूरती निखारने के लिये करती हैं। बाजार में आपको ढेर तरह के चंदन पावडर और तेल मिल जाएंगे। चंदन पावडर का इस्तेमाल न केवल चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है बल्कि इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी हो जाता है। आइये जानते हैं चंदन पावडर और तेल का प्रयोग चेहरे की कौन कौन सी समस्याओं को ठीक कर सकता है।

1. झाइयां मिटाए:
चंदन पावडर और गुलाबजल मिक्स कर के पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर इसे कुछ देर के लिये सूखने दें। बाद में इस पर थोड़ा पानी छिड़के। उसके बाद इसे हल्के हल्के हाथों से रगड़ें और मास्क को निकालें। इस फेस मास्क से चेहरे की झाइयां दूर होती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई टाइप की है तो गुलाबजल की जगह पर दूध डालें।

2. कील मुंहासे दूर करे:
ये कील मुंहासों को दूर कर त्वचा को सुंदर मुलायम और चमकदार बनाता है। चेहरे पर इसका प्रयोग करने के लिये आप 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 15-20 मिनट लगाए रखे। फिर पानी से चेहरे को धो लें इसका नियमित रूप से उपयोग करने से चेहरे के कील-मुंहासे कम होते हैं।

3. एंटी एजिंग:
अंडे का पीला भाग, शहद, चंदन पावडर और सुगन्धित तेल को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब धो लें। इससे चेहरा टाइट बनेगा और उसमें झुर्रियां नहीं पडे़गी।

4. गोरा बनाएं:
1 चम्मच बादाम पावडरऔर 1 चम्मच चंदन पावडर मिला कर उसमें दूध मिक्स करे। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। बाद में चेहरे को धो लें। इस विधि को तब तक अपनाएं जब चेहरे को गोरा करना हो।

5. एक्जिमा और सिरोसिस के लिये
थोड़े से चंदन पावडर को कपूर और पानी के साथ मिला लें। इस पेस्ट को घाव वाले निशान पर लगाए। इससे आपको थोड़ा आराम मिलेगा।

6. डार्क स्पॉट मिटाए
एक प्रकार का चंदन पावडर होता है, जिसे रक्तचंदन कहते या लाल चंदन पावडर कहते हैं। इससे आप अपने चेहरे को निखार सकती हैं और चेहरे के सारे डार्क स्पॉट हटा सकती हैं। अपने चेहरे को लाल चंदन तेल, नारियल तेल के साथ मिक्स करें और चेहरे की ऊपर ओर मसाज करें। इसे रातभर के लिये छोड़ दे। ऐसा रेगुलर करने से आपकी स्किन काफी अच्छी हो जाएगी।

7. स्किन मुलायम बनाए:
चंदन तेल से आप अपनी स्किन को मसाज कर सकती हैं और चाहें तो चंदन पावड को अपने किसी भी चेहरे पर लगाए जाने वाले तेल में मिक्स कर के चेहरे की मसाज कर सकती हैं। फिर इसे 12 घंटों के लिये चेहरे पर छोड़ दें।

8. त्वचा का रंग साफ करे:
चंदन पावडर को बादाम पावडर, दूध, शहद, नींबू के रस या हल्दी पावडर के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इससे आपको चमकदार त्वचा प्राप्त होगी।

9. सनटैनिंग मिटाए
एक कटोरी में खीरे का रस, नींबू का रस, दही, शहद, चंदन पावडर और टमाटर या फिर आलू का रस मिला लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाइये और फिर देखिये आपकी सनटैनिंग कैसे जाती है।

10. डार्क सर्कल मिटाए
आप अपने डार्क सर्कल को सैंडलवुड पावडर की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिये 2 चम्मच चंदन पावडर को 2 चम्मच गुलाब जल के साथ मिक्स कर के अपने डार्क सर्कल पर लगाएं। ऐसा नियमित करने से डार्क सर्कल आराम चले जाएंगे।

11. ऑइली स्किन के लिये
ऑइली स्किन वालों के लिये चंदन पावडर काफी अच्छा है। इसके लिये फेस मास्क बनाना है तो एक कटोरी में चम्मच चंदन पावडर में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और 5-6 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। अब इस फेस मास्क को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
