Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मर्दों को इस तरह रखना चाहिए अपनी त्वचा का ख्याल
महिलाओं की तुलना में पुरुषों की त्वचा में अधिक कोलाजन और इलास्टिन होता है जो उनकी त्वचा को मोटी और कठोर बना देता है इसी कारण महिलाओं की तुलना में पुरुषों की त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशान देरी से नज़र आते हैं।
इसलिए पुरुषों के लिए भी बहुत जरूरी है कि वो अपनी त्वचा की खास देखभाल करें और उसे रोज़ान साफ करें। पुरुषों की त्वचा की देखभाल के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स :

अपने स्किन टाइप को जानें
स्किन केयर का सबसे पहला कदम है कि आप अपनी स्किन के टाइप को जानें। टिश्यू टेस्ट करें और देखें कि क्या आपकी त्वचा शुष्क, तैलीय या फिर मिलीजुली है क्या। सामान्य तौर पर तैलीय त्वचा पर टी ज़ोन यानि माथे, नाक और चिन पर ज्यादा तेल रहता है। यहां पर टिश्यू पेपर लगाकर आप अपनी स्किन टाइप को जान सकते हैं।
त्वचा के अनुसार चुनें उत्पाद
महिलाओं और पुरुषों की त्वचा में काफी अंतर होता है और त्वचा के कई कारकों को ध्यान में रखकर सौंदर्य उत्पाद बनाए जाते हैं। इसलिए अपने लिए कोई भी प्रॉडक्ट चुनते समय अपनी त्वचा की जरूरतों को ध्यान में रखें।
क्लींजिंग रूटीन
पुरुषों को कम से कम दिन में दो बार चेहरा पानी से धोना चाहिए। जो आपकी फेसवॉश आपकी त्वचा को सूट करे उसका इस्तेमाल आप दिन में दो बार कर सकते हैं। पूरे दिन में धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा पर तेल निकल आता है और रोमछिद्र भी बंद हो जाते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आप रोज़ अपनी त्वचा को क्लींज़ करें। अगर इससे आपकी त्वचा शुष्क हो जाती है तो प्रॉडक्ट बदल दें।
एक्सफोलिएशन
चेहरे पर पड़ने वाली धूल-मिट्टी ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स का रूप ले लेती है और इससे चेहरे पर मृत त्वचा की एक परत सी बन जाती है। एक्सफोलिएशन के ज़रिए आप इस परत को हटा सकते हैं। ये आपकी त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाएगी। अगर आपकी तैलीय त्वचा है तो आपको सैलिसिलिक एसिड युक्त स्क्रब का प्रयोग करना चाहिए। ग्लाइकोलिक फेस वॉश भी त्वचा को क्लींज़ करने के साथ-साथ उसे एक्सफोलिएट भी करता है।
एसपीएफ का लगाना ना भूलें
त्वचा की देखभाल में एसपीएफ महत्वूपर्ण भूमिका निभाता है। ये सूर्य की यूवी किरणो से त्वचा की रक्षा करता है जिससे सनबर्न, टैंनिंग और बढ़ती उम्र के निशान बनने लगते हैं। मर्दों को एसपीएफ 30 वाले सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। रोज़ान सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें। कुछ समय बाद आप इसे दोबारा भी लगा सकते हैं।
मॉइश्वराइज़
क्लीनिंग और एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा को मॉइचराइज़ करने की भी जरूरत होती है। इससे त्वचा मुलायम बनी रहती है। मॉइश्चराइजिंग क्रीम आपकी त्वचा को पर्याप्त नमी प्रदान करती है और उसे स्वस्थ बनाए रखती है। बॉडी लोशन का भी इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
