Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
चेहरे पर लगाएं ये टू इन वन फेस पैक और स्मूदी
आज हम आपको एक ऐसे अनोखे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे पहले तो आप फेस पैक बना सकती हैं और बाद में उसमें कुछ और चीज़ें डालकर उसकी हैल्दी स्मूदी तैयार कर सकती हैं।
सेहत और सौंदर्य का ये कॉम्बो बनाने के लिए आपको कुछ खास चीज़ों की जरूरत पड़ेगी। इन चीज़ों की लिस्ट थोड़ी लंबी हो सकती है और इसके लिए आपको मिक्सर ग्राइंडर की भी जरूरत है।

ब्यूटी और हैल्थ के लिए फायदेमंद इस टू-इन-वन होममेड पैक और स्मूदी को तैयार करने के लिए आपको मुख्य रूप से योगर्ट की जरूरत पड़ती है। योगर्ट में फेस पैक और स्मूदी बनाने के लिए आपको कुछ और चीज़ें भी डालनी पड़ेंगीं।
पैक के तैयार होने के बाद उसे चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें कुछ और चीज़ें डालकर इसकी स्मूदी बना सकती हैं। जब तक आपके चेहरे का पैक सूखे तब तक आप टेस्टी स्मूदी का मज़ा ले सकती हैं।
तो चलिए बिना कोई देर किए हम आपको बताते हैं इस टू-इन-वन फेस पैक और स्मूदी की रेसिपी।
फेस पैक के लिए रेसिपी
- ग्रीक योगर्ट/फेंटी हुई दही
- ताजा नीबू का रस
- दो चम्मच कच्चा शहद
- मिक्सर ग्राइंडर
सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर में दो चम्मच ग्रीक योगर्ट और फेंटी हुई दही डालें।
अब इसमें ताजा नीबू का रस निचोड़ दें।
दो चम्मच कच्चा शहद मिलाएं।
मिक्सर में इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आपका फेस पैक तैयार है।
अगर आपको ये पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा लगता है तो आप इसमें और नीबू का रस डाल सकती हैं। इससे थोड़ा पतला ही रखें।
इस मिश्रण में एक कटोरी में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे मिक्स कर के त्वचा पर लगाएं।
स्मूदी की विधि
केला
बादाम का दूध
ऊपर दिए गए मिश्रण में ही केले के टुकड़े करके मिलाएं।
अब इसमें बादाम का दूध मिक्स करें।
अगर आप अपनी स्मूदी को मीठा बनाना चाहती हैं तो इसमें एक चम्मच चीनी भी डाल सकती हैं।
इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आपकी स्मूदी तैयार है।
इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप इसे रेफ्रिजरेटर में भी रख सकती हैं।
ध्यान रहे, फेस पैक और स्मूदी दोनों को ताज़ा प्रयोग कर लें यानि इनके बनने के तुरंत बाद ही इसका प्रयोग कर लें। इसे बाद के लिए स्टोर करके ना रखें।



Click it and Unblock the Notifications