Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में भी चेहरा नहीं रहेगा खुरदुरा, अगर लगाएंगी ये मलाई फेस पैक

सर्दियों का मौसम आ चुका है, ऐसे में स्किन इतनी ड्राई हो जाती है कि उस पर चाहे जो कुछ भी लगा लो, असर ही नहीं करता। सर्दियों में सब कुछ अच्छा लगता है मगर जो अच्छा नहीं लगता है वो है रूखी और फटने वाली त्वचा । अगर आप गर्मियों वाली स्किन केयर सर्दियों में भी करती हैं, तो आपका कुछ नहीं हो सकता। इससे पहले की आप नीचे का लेख पढ़ें, उससे पहले गर्मियों में प्रयोग किये जाने वाले मॉइस्चराइजर और क्रीम्स फेंक दें क्योंकि ये सभी आपकी स्किन को और भी ज्यादा रूखा बनाएंगी।

अगर आपको अपनी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखना है तो चेहरे पर मलाई लगाएं। जी हां, मलाई आपकी रूखी त्वचा को मुलायम बनाएगी और उसे फटने से रोकेगी। मलाई को घर पर बनाना काफी आसान है। दूध को पहले उबाल लें और फिर ठंडा कर लें। दूध के ऊपर जो एक परत जैसी जम जाती है वो मलाई होती है। उसे चम्मच की सहायता से निकाल लें। फिर इस मलाई से रूखे चेहरे के लिये फेस पैक बनाइये। मलाई फेस पैक को बनाने की विधि हम नीचे दे रहे हैं।

1. शहद + ओटमील + मलाई
इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्मच ओटमील पावडर, ½ चम्मच शहद, 1 चम्मच मलाई चाहिये। एक कटोरे में इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे को साफ करें और इस पेस्ट को लगा लें। 25 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिये इसे दो बार लगाएं।

2. मलाई + बादाम तेल + दूध
बादाम तेल के साथ 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच मलाई मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें और फिर ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और स्किन भी हाइड्रेट बनेगी।

3. मलाई + रोज़ वॉटर और स्ट्रॉबेरी
इन दिनों सर्दियों में काफी सारी स्ट्रॉबेरी आती हैं। इसमें ढेर सारा विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि स्किन के लिये काफी अच्छा माना जाता है। पिसी हुई स्ट्रॉबेरी का 2 चम्मच ले लें और उसमें 1 चम्मच गुलाबजल तथा 1 चम्मच मलाई मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें। इससे आपकी स्किन का टोन बढ जाएगा।

4. बेसन + हल्दी + मलाई
इसे बनाने के लिये अपको 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच मलाई और चुटकीभर हल्दी चाहिये। चुटकी भर हल्दी में बाकी की दोंनो सामग्रियां मिक्स कर लें। चेहरे को गीला करें और पेस्ट लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद चेहरे को प्लेन पानी से धो लें।

5. मलाई और गुलाब की पंखुड़ी
रूखी स्किन कभी भी ग्लोइंग नहीं बन सकती है। अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिये तो मलाई आपका साथ निभा सकती है। 1 चम्मच मलाई में 1 टीस्पून कुंची हुई गुलाब की पंखुडी लें और उसे मिक्स करें फिर 15 मिनट के बाद धो लें।

6. मलाई + चंदन पावडर + गुलाब जल + शहद
इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्मच चंदन पावडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच मलाई लेनी होगी। इसे बनाने के लिये इन सभी चीजों को मिक्स कर लें और महीन पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। उसके 20 मिनट के बाद चेहरा धो कर पोछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
