Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
स्किन की हर प्रॉब्लम दूर करे मेयोनेज़ से बने ये 8 फेस मास्क
मेयोनेज़ का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे सोयाबीन ऑइल और अंडे से तैयार किया जाता है। आज कल महिलाएं इसे सैंडविच में डालने की बजाए स्किन पर लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। और भी क्यों ना, यह स्किन को खूबसूरत जो बनाती है। अगर स्किन में कसाव लाना है तो मेयोनेज़ बड़े काम आ सकता है।

पहले इसे सिर्फ बालों के मास्क के रूप में प्रयोग किया जाता था। मेयोनेज़ में काफी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है जो कि स्किन ही हेल्थ को निखारने में मदद करता है। स्किन की कुछ आम समस्याएं जैसे, झुर्रियां, झाइयां, दाग-धब्बे, पोर्स का बड़ा होना या फिर रूखी त्वचा से छुटकारा पाने में यह काफी असरदार होती है।

1. मेयोनीज़ और ओटमील फेस मास्क
1 टीस्पून मेयोनीज़ को पके हुए 1 टीस्पून ओटमील के साथ मिक्स करें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं जिससे डेड स्किन मिट जाए और पोर्स से गंदगी निकल जाए।

2. मेयोनीज़ और ऑरेंज पील पावडर फेस मास्क
2 टीस्पून मेयो के साथ आधा टीस्पून ऑरेंज पील पावडर मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को हर हफ्ते यूज़ करें। इससे आपके हाइपरपिगमेंटेशन दूर होंगे।

3. मेयोनीज़ और बादाम तेल फेस मास्क
बस एक कटोरी में 1 टीस्पून मेयोनीज़ के साथ आधा चम्मच बादाम तेल मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक रहने दें। फिर एक हल्के क्लींजर और पानी से चेहरे को धो लें। इस मयोनीज़ मास्क को हफ्ते में एक बार यूज करें और रूखी त्वचा से छुटकारा पाएं।

4. मेयोनीज़ और चावल का आटा
1 टेबल स्पून मेयोनीज़ को 1 चम्मच चावल के आटे के साथ मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सूखने दें। 10 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसे सन टैनिंग दूर करने के लिये प्रयोग करें।

5. मेयोनीज़ और एलो वेरा जेल फेस मास्क
1 टेबल स्पून मेयोनीज़ में 2 टीस्पून एलो वेरा जेल मिलाएं। इस मास्क को लगाएं और 20 मिनट तक लगा छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन को बूस्ट मिल जाता है और स्किन हाइड्रेट लगने लगती है। इसे आप हर हफ्ते लगा सकती हैं।

6. मेयोनीज़ और बेकिंग सोडा फेस मास्क
एक कटोरी में 1 टेबलस्पून मेयोनीज़ और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाइये। इन्हें मिक्स कर के चेहरे पर लगाइये। कुछ मिनट इसे रखने के बाद हाथों से हल्के हल्के मल कर इसे निकाल लीजिये। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिये। इसे आप ब्लैकहेड मिटाने के लिये यूज कर सकती हैं।

7. मेयोनीज़ और ऑलिव ऑइल फेस मास्क
1 टी स्पून मेयोनीज़ के साथ 1 टी स्पून ऑलिव ऑइल मिलाइये। इस मटीरियल को हल्के हल्के चेहरे पर मसाज कीजिये। एक बार हो जाने के बाद स्किन को गुनगुने पानी से धो लीजिये। इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाइये और झुर्रियों से निजात पाइये।

8. मेयोनीज़ और लेमन जूस फसे मास्क
बस 2 टीस्पून मेयोनीज़ को 1 टेबल स्पून नींबू के रस के साथ मिलाएं और उससे चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगा छोड़ दें। फिर इसे क्लींजर और गुनगुने पानी से धो लें। इस मायोनीज़ फेस मास्क को हर हफ्ते लगाएं और स्किन टोन को बढाएं।



Click it and Unblock the Notifications
