Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
गर्मियों में हर स्किन प्रॉब्लम का इलाज है खूरबूजे के बीज का Face-pack
गर्मी का मौसम मतलब ढे़रों स्किन समस्या। धूप और पसीने के वजह से चेहरे पर लाल दाने, एलर्जी, टैनिंग, पिगमेंटेशन आदि की परेशानियां हो जाती हैं। लड़कियां गर्मियों में एक्स्ट्रा स्किन केयर के नाम पर महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी प्रॉडक्ट लगाती है। लेकिन आज हम आपको इन समस्या को दूर करने के लिए एक सस्ता और वाजिब नुस्खा लेकर आए हैं।
जिसके लिए आपको न ब्यूटी पॉर्लर के चक्कर लगाने पड़ेगे और जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। आपको करना कुछ नहीं है, बस मार्केट जाकर एक खरबूजा खरीदना है। जी हां आपने सही सुना। दरअसल खरबूजे के बीजों में काफी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी पाया जाता है। जो आपकी मृत स्किन को हटाने में सहायता करता करता है और आपको ग्लोंइग स्किन देता है।

टैनिंग
टैनिंग की समस्या दूर करने के लिए खरबूजे के थोड़े बीज लें और उन्हें कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। फिर मिक्सी में इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा बेसन मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाएं।

ग्लोइंग स्किन
इसके पेस्ट को लगाने से चेहरे को ठंडक तो मिलेगी, साथ ही चेहरे में चमक भी आएगी और चेहरा खूबसूरत दिखेगा। आप इसके पेस्ट को किसी फेस पैक में मिलाकर भी प्रयोग कर सकते हैं।

एंटी एजिंग के लिए
खरबूज से भी त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इससे त्वचा में कोलाजन का स्तर बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए खरबूजे के बीज, ओटमिल और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इससे चेहरा जवां बना रहता है।

झुर्रियां और दाग धब्बे
खरबूज के सेवन से त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आता है क्योंकि शरीर में विटामिन ई की भरपूर होती है। खरबूजे में काफी मात्रा में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाकर झुर्रियां होने से रोकता है और इसे रोज खाने से दाग धब्बे भी कम होते हैं।

हेयरफॉल
अगर आपको हेयरफॉल है तो खरबूजा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें इनोसिटोल नामक एक तत्व पाया जाता है जो विटामिन बी का स्त्रोत है। इसके बीजों का पीसकर एक हेयरमास्क तैयार करें और बालों पर लगा लें।

बालों और नाखूनों के लिए
खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये मात्रा 3.6 प्रतिशत है। इतनी ही प्रोटीन की मात्रा सोया में भी पाई जाती है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करते हैं। जो कि बालों और सुंदर नाखूनों के लिए जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications