Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
वैक्सिंग वर्जिन, प्यूबिक हेयर हटाने से पहले जान लें ये बातें..
क्या आप भी पहली बार बिकिनी वैक्स करवाने के बारे में सोच रही हैं, महिलाएं अपने ब्यूटीफूल बॉडी और हाईजीन स्टैंडर्ड मैंटेन करने के लिए बिकिनी वैक्स से भी परहेज नहीं करती हैं, इन दिनों बिकिनी वैक्स एक स्टैंडर्ड बन चुका है।
प्यूबिक एरिया थोड़ा सेंसेटिव होता है इसलिए महिलाएं यहां के हेयर रिमूव करवाने के लिए विशेषज्ञों के मदद लेती हैं। अगर आप भी वैक्सिंग वर्जिन हैं यानि अभी तक आपने एक बार भी प्यूबिक वैक्स नहीं करवाया है और आप इसे करवाने की इच्छा रखती हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपको थोड़ी सी हिचकिटाहट या शर्म जरूर महसूस होगी। ऐसे में आपको इन बातों को ध्यान रखना चाहिए:

शर्माएं नहीं
हर किसी को शुरूआत में शर्म लगती है लेकिन सिर्फ एक या दो बार ही। लेकिन आप ध्यान रखें कि ब्यूटी थेरेपिस्ट को ये सब नया नहीं लगता है उनके लिए ये सबकुछ नया नहीं होता है। इसलिए बिकिनी वैक्स करवाने से पहले आप थोड़ा अपने थेरेपिस्ट के साथ सहज हो जाएं।

पूरी जानकारी लें
बिकनी वैक्स कई प्रकार की होता है। इसे करवाने से पहले आप पूरी जानकारी ले लें और अपनी ग्रोथ के हिसाब से ही पैकेज का चयन करें। ये कई स्टाईल और शेप की भी होती है जिसे किसी स्पेशल व्यवसाय या प्रोफेशन वाले लोगों के द्वारा चुना जाता है। ब्राजीलियन बिकनी वैक्स में बीच में बालों की लाइन रखी जाती है बाकी सभी को हटा दिया जाता है। हॉलीवुड प्रकार में पूरी तरह से बालों को हटा दिया जाता है। हाई बिकनी या जी स्ट्रींग वैक्स में अलग शेप में वैक्स किया जाता है।

कम्फर्टेबल रहें
इस दौरान, आपकी थेरेपिस्ट आपसे काउच या बेड पर लेटने और कपड़े उतारने को कह सकती है। अगर आप इस दौरान अपनी पेंटी को निकालना नहीं चाहती है तो न निकालें, कई लोग ऐसा करते हैं। इसके बाद वो आवश्यक प्रक्रिया करना शुरू कर देते हैं।

आप चाहें तो रुकवा सकती हैं
अगर आप कोई स्पेशल वैक्स का प्रकार जैसे- हॉलीवुड या ब्राजीलियन आदि चुनती हैं तो आपको पैंट को रिमूव करना पड़ेगा। ये सैलून या सेंटर पर भी निर्भर करता है कि वो किस तरह का ट्रीटमेंट, प्रॉसेस और उपकरण से ये कर रहा है। पर अगर आपको कहीं भी असहज महसूस हो तो तुंरत रोक दें।

पैरों की दिशा बदलने के लिए
थेरेपिस्ट आप से पैरों को अलग तरीके से रखने को बोल सकता है। कई बार वो एक पैर को एक घुटने के ऊपर रखवा देती है ताकि प्यूबिक एरिया के सभी बालों को देखा जा सकें और उन्हें रिमूव किया जा सकें। इस दौरान, वो स्कीन को प्रोटेक्ट करने के भी उपाय करते हैं ताकि स्कीन को वैक्स के ताप से बचाया जा सकें।

जरुरी बातें
हाथों में दस्ताने पहनकर थेरेपिस्ट हॉट वैक्स को आपके प्यूबिक एरिया की थोड़ी जगह पर अप्लाई करती है। इसके बाद कपड़े या मुस्लिन को वहां पर रखती है और कुछ सेकेंड के लिए दबाये रहती है।

आपके प्राइवेट अंगों को भी छू सकती हैं
इसके बाद, थेरेपिस्ट आपके कूल्हों के हिस्से तक पहुंचती है लेकिन आपकी योनि को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है। हालांकि, वो इन सभी अंगों को स्पर्श करती है।

होगा थोड़ा दर्द
इस प्रक्रिया में सभी को अपनी सहन क्षमता के हिसाब से दर्द महसूस होता है। सामान्यत: इसमें वैक्स जितना ही दर्द होता है जोकि महिलाएं आसानी से सहन कर लेती हैं। कई जगह पर आपको भयानक दर्द होगा और चीख भी निकल सकती है लेकिन कुछ ही देर में आप सामान्य हो जाएगी। ये दर्द कुछ ही सेकेंड का होता है। वैसे आप चाहें तो बाद में एक पेनकिलर टेबलेट ले सकती है।

वैक्स होने के बाद
बाद में थेरेपिस्ट एक बार प्यूबिक एरिया को अच्छे से देख लेता है और सरसरी निगाह डालती है ताकि कोई बाल छूट न जाएं। अंत में, थेरेपिस्ट एक क्रीम को लगा देती है। इससे थोड़ा अच्छा महसूस होता है। इसके बाद आप कुछ देर आराम करने के बाद अपनी ड्रेस को पहन सकती हैं।

एक महीनें की राहत
बिकनी वैक्स करवाने के कुछ घंटों के बाद तक उस स्थान में लालिमा बनी रहती है। पर अगले एक महीने तक आपको प्यूबिक एरिया पर बाल नहीं दिखेंगे। इसके बाद, आपको फिर से वैक्स करवाना पड़ेगा। इसके बाद आप भी धीरे धीरे इस चीज की आदी हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
