Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
चेहरे से गंदगी और मुंहासों को चुम्बक की तरह खींच लेता है ये Face pack

चारकोल का नाम सुनकर आपके दिमाग में एक काली सी चीज आ जाती है जो पूरी तरह से काली होती है। लेकिन अगर आपको कहा जाए कि ये काली सी चीज आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत ही मदद कर सकती है तो? जी हां आपको सुनकर थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन चारकोल के बहुत सारे सौंदर्य फायदे हैं। यह स्किन की सभी प्रॉबल्म से आपको छुटकारा दिला सकता है।
अगर आपको काम के सिलसिले में घंटो धूप में या पॉल्यूशन में गुजारने पड़ते है तो ये फैसपैक आपको लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये आपके चेहरे की सारी गंदगी मैग्नेट की तरह खींचकर बाहर निकल फैंकता है।
खूबसूरती निखारने में चारकोल का यूज इन दिनों खूब किया जाने लगा है। यही वजह है कि मेकअप किट में भी इसने जगह बना ली है। क्लींजर, फेस मास्क, स्क्रब्स और यहां तक कि नहाने के साबुन में भी इंग्रीडिएंट्स के तौर पर इसका यूज खूब किया जा रहा है। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस भी चारकोल अपने स्किन केयर में चारकोल के कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट यूज करने लगी है।आइए जानते है चारकोल से आप कैसे अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती है।

टॉक्सिन फ्री स्किन
पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट से स्किन को बचाने में चारकोल से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। टॉक्सिन की तरह ही, गंदगी और ऑयल के लिए भी चारकोल निकाल देता है। जब आप अपने चेहरे को चारकोल बेस्ड फेसवॉश से धोती हैं तो इससे आपकी स्किन में मौजूद गंदगी और ऐक्सेस ऑयल पोर्स से बाहर निकल जाता है और आपको मिलती है बिल्कुल साफ और हेल्दी स्किन।
ब्लैकहेड्स को करें दूरं
अगर ब्लैकहेड्स की समस्या से आप हमेशा जूझती रहती हैं तो आपको ज़रूरत है एक ऐसे ब्लैकहेड रिमूवल स्ट्रिप्स की जिसमें एक्टिवेटेड चारकोल हो। ये चेहरे के गहराई वाले ब्लैकहेड को भी खत्म कर देता है।
स्किन के लिए बेहतर क्लींजर
एक अच्छी क्लीन्ज़िंग के लिए हर हफ्ते चारकोल फेस मास्क का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन वाले इसका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो फेस पैक लगाएं और इसके बाद एक अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।
करता है सनस्क्रीन का काम
गर्मियों में सूरज के सीधे संपर्क में आने से स्किन ड्राई और सूखी पड़ जाती है। ऐसे में चारकोल स्किन को हेल्दी बनाने के साथ ही उसे सूरज की हानिकारक किरणों के साइड इफेक्ट से भी बचाता है। ये आपके चेहरे पर सनस्क्रीन की तरह काम करता है।
एक्ने से भी दिलाए छुटकारा
चारकोल-बेस्ड प्रोडक्ट्स आपके चेहरे के गंदे मुहांसों को भी खत्म करने में मदद करता है। ये न सिर्फ आपकी स्किन को क्लीन करता है बल्कि पोर्स को क्लीअर करके स्किन की चमक को पूरे दिन बनाए रखता है।डार्क अंडरआर्म
डार्क अंडरआर्म
अगर आप डार्क अंडरआर्म से परेशान है तो 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद और एक्टिवेटेड चारकोल के 3 कैप्सूल्स को अच्छी तरह मिलाकर अपने अंडरआर्म पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अंडरआर्म को अच्छी तरह से पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
