Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
स्ट्रेस फ्री होने के लिए इन होममेड तरीकों से घर पर ले बॉडी स्पा
अगर आपको स्ट्रेस महसूस हो रहा है तो कुछ मत कीजीए, बस खुद को रिलेक्स करने के लिए बाथरुम में जाकर बाथटब में जाकर एक डुबकी लगा आइए। इससे ज्यादा रिलेक्सिंग कुछ ज्यादा नहीं हो सकता हैं। और घर पर ही स्ट्रेस से निजात पाने के लिए पानी में थोड़ा नमक और कुछ खूशबूदार तेल डाल दीजिए। इससे आपको स्पा वाला मजा आ जाएगा और कुछ ही देर में आपका शरीर एकदम तंदरुस्त और मन हल्का सा लगने लगेगा। और अगर आप घर पर ही बॉडी स्पा का लुत्फ उठाना चाहते है तो कुछ किचन में मौजूद कुछ साम्रगियों को अपने बाथटब के पानी में मिला दीजिए और बढि़या और पार्लर जैसे लग्जरी स्पा का आनंद लीजिए।
स्पा के लिए कीनू, लैवेंडर, गुलाब, इलंग-इलंग, देवदार, चमेली, अंगूर, चंदन, दालचीनी और पुदीनें की सोंधी सोंधी खुश्बू बहुत अच्छा काम करती है। आइए जानते है कि घर पर रखे किन साम्रगियों से आप खुद को एक बढि़या और खश्बूदार स्पा दे सकती हैं।

नमक
एपसॉम नमक नहानें के पानी में डाल दीजिए ये बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही स्ट्रेस को दूर करता हें। तनाव को कम करने के लिए पानी में लैवेंडर, चमेली, और देवदार जैसे सुंगधित तेल का उपयोग करें, या अंगूर, नारंगी, या नींबू भी पानी में मिला सकते हैं। इस तरह बॉडी स्पा के लिए प्रॉडक्ट तैयार करें, तीन कप नमक, दो कप एपसॉम नमक और सी सॉल्ट मिलाकर, दो टेबल स्पून आवश्यक तेल, 1/2 कप बेकिंग सोडा। इन सबको मिलाकर पानी में मिला दें। और बाथ टब का मजा लें।

मॉश्चराइजर के लिए
बॉडी स्पा के दौरान बॉडी को मॉश्चराइजर करने के लिए आधा कप मिल्क पाउडर, आधा कप एप्सॉम नमक, अपने पसंदानुसार आधा कप कोई सुंगधित तेल और गुलाब के पत्ते। इन सबको एक साथ नहानें के पानी में डालें और एक खुश्बूदार सुंगधित बॉडी स्पा का मजा लीजिए।

बबल बाथ
बबल बाथ के लिए एक कप साफ कैसाइल साबुन, दो तिहाई लिक्विड वेजिटेबल ग्लिसिरीन, आधा कप पानी और तीन चौथाई ड्रॉप आवश्यक तेल के डाल दे। इन सबको पानी में एक के बाद एक करके मिलाएं। अब इन सभी मिश्रण को एक जार में भरकर रख दे। जब कभी स्ट्रेस हो तो इस मिश्रण को पानी में मिलाकर नहा लें।

एनर्जी के लिए
एक चुस्ती फुर्ती वाले बाथ के लिए, दो कप बेकिंग सोडा, एक कप सिट्रीक एसिड, एक कप कॉर्न स्ट्रॉर्च, आधा टेबलस्पून आवश्यक तेल और तीन चम्मच ऑलिव ऑयल लें। अब इनमें से सभी सूखी साम्रगियों को एक जार में डालकर मिला लें फिर इनमें तेल मिला लें अब इस मिश्रण में थेाड़ा सा पानी छिंटक दें ताकि ये आपस में मिल जाएं। अब इसे मिश्रण को नरम और सूखने के लिए दो तीन दिन के लिए छोड़ दे। अगली बार स्ट्रेस होने पर इस पैक को बदन पर लगाएं और हॉट शॉवर लें लें।

गुलाब की पंखुडि़यों का स्क्रब
आधा कप ब्राउन सुगर, एक कप नारियल का तेल और एक टेबल स्पून बादाम या जोजोबा तेल और गुलाब की पंखुडि़या। एक जार में नारियल तेल और गुलाब की पत्तिया डाल दे। अब इसमें सुगर और बाद में बादाम या जोजोबा का ऑयल भरकर रख दें। जब कभी स्ट्रेस महसूस हो तो उसमें बाथटब में बॉडी को राहत देने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
