Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
चेहरे पर किसी भी तरह के हो दाग धब्बे इन घरेलू उपायों से करें साफ़
सभी की चाहत होती है कि उन्हें साफ़ और फ्लॉलेस स्किन मिले। फ्लॉलेस स्किन का मतलब जिसमें किसी भी तरह के दाग या धब्बे ना हों। एक्ने, सनबर्न और किसी चोट की वजह से चेहरे पर दाग हो जाते हैं। हम में से कई लोग चेहरे के इन निशानों को छिपाने के लिए फाउंडेशन, कंसीलर, बीबी क्रीम जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

चेहरे के इन दागों से निजात पाने के लिए कई ऑप्शन हैं जैसे केमिकल, सर्जिकल और नेचुरल। आज इस आर्टिकल में हम चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए नेचुरल उपायों की चर्चा करेंगे। ये घरेलू नुस्खे फेशियल स्कार्स को हल्का या फिर पूरी तरह से खत्म करने में मदद करते हैं।

नारियल का तेल
कोकोनट ऑयल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये त्वचा पर किसी भी तरह के निशान या इंफ्लमैशन को ठीक करने में मदद करता है।
सामग्री
1 चम्मच नारियल का तेल
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले नारियल के तेल को हल्की आंच पर गर्म कर लें। अपना चेहरा धो लें और फिर इस तेल को चेहरे पर लगाएं। अपनी उंगलियों की मदद से सर्क्युलर मोशन में कुछ मिनटों तक चेहरे को मसाज दें। इस तेल को अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इस उपाय को रोज़ाना एक बार करें।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को बेस्ट हीलिंग ऑप्शन माना जाता है जो त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाती है।
सामग्री
एलोवेरा जेल
कैसे करें उपयोग
एलोवेरा का एक ताज़ा पत्ता लें और उसके कांटे तथा कोने काट दें। उसके ऊपरी परत को हटा लें और उसमें से ताज़ा एलोवेरा जेल चम्मच की मदद से निकाल लें। अब अपना चेहरा धोएं और तौलिए की मदद से सूखा लें। अपने चेहरे पर ताज़ा एलोवेरा जेल को लगाएं और उसे सूखने दें। फिर इसे सादे पानी से धो लें। आप दिन में दो से तीन बार ये नुस्खा अपना सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एस्ट्रिजेंट गुण चेहरे को ड्राई बनाए बिना फेशियल स्कार्स को हटाने में मदद करता है। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ ही दूसरी स्किन प्रोब्लम्स को कम करता है।
सामग्री
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
1 चम्मच पानी
रुई
कैसे करें उपयोग
एप्पल साइडर विनेगर और समान मात्रा में पानी लेकर मिलाएं। रुई का टुकड़ा लें और उसे इस एप्पल साइडर विनेगर के सोल्युशन में डुबाएं। इस रुई से अब अपने पूरे चेहरे को साफ़ करें। इसे दस मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

शहद
शहद त्वचा को हाईड्रेट करने के साथ साथ माइशचराइज करता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी फेशियल स्कार्स से निपटने में मदद करती है।
सामग्री
1 चम्मच कच्चा शहद
कैसे करें उपयोग
सबसे पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अब एक छोटे तौलिये को गर्म पानी में डुबाएं और निचोड़ कर उसे अपने चेहरे पर रखें। ऐसा करने से आपके चेहरे के पोर्स खुल जाएंगे। अब तौलिया हटाकर शहद की एक परत अपने चेहरे पर लगाएं। उंगलियों की मदद से अपने चेहरे की कुछ मिनटों तक मसाज करें। उसके बाद दस मिनट के लिए उसे छोड़ दें। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।

नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा में कोलाजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इसकी मदद से एक्ने के दाग हल्के होने लगते हैं और चेहरा स्मूद बनता है।
सामग्री
1 चम्मच नींबू का रस
रुई
कैसे करें उपयोग
एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। अब रुई की मदद से पूरे चेहरे पर इसे लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। आप इसे रात में लगाकर सोने भी जा सकते हैं। बाद में इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
