Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
टैनिंग हो या पिम्पल, गर्मियों के लिये BEST हैं ये Face Packs, जानें इन्हें बनाने का तरीका

धीरे-धीरे मौसम का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और गर्मी अपने परवान पर चढ़ रही है। गर्मियों को लेकर आप जितनी स्वास्थ्य के लिये फिक्रमंद होती हैं उतनी ही अपनी डल स्किन को लेकर भी चिंता में डूबी रहती हैं।
गर्मियों में अधिकतर लड़कियों की शिकायत होती है कि उनकी स्किन ऑइली हो जाती है। यही नहीं इसके साथ ही स्किन टैन होने लगती है जिसके कारण चेहरे के साथ साथ हाथ और पांव भी काले पड़ जाते हैं।
गर्मियों में चेहरे की एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है। पार्लर में घंटो बिताने से अच्छा है कि आप इन समस्याओं को रोकने के लिए होम मेड फेस पैक का उपयोग करें। तो आइये अब बिना देर किये हुए देखते हैं गर्मियों
में कौन से फेस पैक होते हैं सबसे बेस्ट...

1. पुदीने और हल्दी का फेस पैक
गर्मियों में पुदीना ना केवल शरीर को बल्कि पूरे चेहरे को ठंडक का एहसास दिलाता है। इस पैक को बनाने के लिये मुठ्ठी भर पुदीने की पत्ती लें और उसमें चुटकी भर हल्दी पावडर मिलाएं। इसके साथ ही इसमें कुछ बूंद ठंडा पानी डालें और पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं और बाद में इसे धो लें।

2. खीरे और चीनी का फेस पैक
इस पैक को बनाने के लिये एक चम्मच दरदरी चीनी ले कर उसमें घिसा हुआ खीरा डालें। इस पैक को कुछ देर के लिये फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें और फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन
चमकदार बनेगी और चेहरा स्मूथ हो जाएगा।

3. चंदन और गुलाब जल फेस पैक
गर्मियों के दौरान चंदन की पाउडर आपकी त्वचा पर अद्भुत रूप से काम करती है। चंदन की पाउडर से त्वचा ठंडी और शीतल हो जाती है। फेस पैक बनाने की विधि, एक चम्मच गुलाब जल और चंदन की पाउडर
अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

4. नींबू और शहद फेस पैक
इस पैक से आपको तेल रहित स्किन मिलेगी। इसके लिये नींबू के रस और शहद की एक समान मात्रा लेनी होगी। बाद में इसमें अंडे का सफेद भाग मिला कर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगा कर 15 से 20 मिनट रूके
और फिर इसे पानी से धो लें।

5. चावल और संतरे का फेस पैक
इस पैक से चेहरे पर ग्लो आने के साथ साथ चेहरा गोरा भी होता है। पैक को बनाने के लिये चावल को रात में भिगोकर रखना है। सुबह चावल को निकालकर पक्के या कच्चे संतरे के छिलकों को पीसकर पेस्ट
बना लेना है। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले 10 मिनट के लिए लगाएं फिर स्क्रब करते हुए निकाल दें।

6. दही और बेसन का फेस पैक
यह पैक उन लड़कियों के लिये है जिनकी स्किन धूप की वजह से काफी टैन हो जाती है। लेकिन दही और बेसन के इस पैक को लगाते ही आपकी स्किन से टैनिंग हटेगी और आप गोरी होंगी। इन दोंनो ही चीजों को एक समान मात्रा में मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर और हाथों में लगाएं। फिर जब यह सूख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो ले।

7. अंडे और शहद का मास्क
अंडे में काफी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपकी स्किन के लिये काफी फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिये अंडे के सफेद हिस्से का एक चम्मच लें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस
पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट रखें। जब यह सूख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन एकदम टाइट होगी और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

8. केले का फेस मास्क
गर्मियों में अधिकतर लड़कियों की शिकायत होती है कि उनकी स्किन ऑइली हो जाती है। यही नहीं इसके साथ ही स्किन पर काफी रूखे पैच भी पड़ने लगते हैं जिसको दूर करने के लिये आपको एक अच्छे फेस
मास्क की जरुरत होती है। आधा पका केला लें और उसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच खट्टी मलाई मिलाएं। इसे चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे
आपकी स्किन काफी स्मूथ और हाइड्रेट बनेगी।



Click it and Unblock the Notifications
