Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अनार और चीनी के होममेड स्क्रब को लगाएं, निखरी और जवां स्किन पाएं

अनार न सिर्फ स्वास्थय के लिए फायदेमंद है बल्कि चेहरे में निखार और सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अनार को आयुर्वेद में रोग नाशक और सुंदरता को बढ़ाने वाला फल कहा गया है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फॉलिक एसिड और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। अनार को खाने के अलावा इसे कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार को चीनी के साथ मिला स्क्रब बना चेहरे पर इस्तेमाल करने से ग्लोइंग स्किन मिलती है।

अनार का स्क्रब बनाने की सामग्री
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
आधा चम्मच शुगर
5 चम्मच अनार के दाने
2 चम्मच मलाई
रेसिपी
अनार का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को अच्छी तरह पीछ लें।
अब अनार के दानों को क्रश कर लें।
एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिला लें और आपका स्क्रब तैयार है।
कैसे प्रयोग करें ये स्क्रब
इस स्क्रब को प्रयोग करने के लिए सबसे पहले किसी माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह मुंह धोएं। अब हथेलियों में स्क्रब लेकर चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस स्क्रब के प्रयोग से आपके चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और चेहरे पर चमक आ जाती है। सप्ताह में 3 बार के प्रयोग से आपके चेहरे पर मौजूद सभी दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे और चेहरे पर निखार आ जाएगा।
कैसे करता है काम
अनार के छिलके में एंटी-माइक्रोबिल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। ये त्वचा के रोमछिद्र और त्वचा को टाइट करके बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।
अनार के छिलकों का स्क्रब बनाने के लिए आप पहले बताया गया तरीका ही अपनाएं। केवल अनार की जगह अनार के छिलकों का पाउडर प्रयोग करें। अनार में विटामिन ई भरपूर होता है, जो त्वचा को चमक प्रदान करता है और नए स्किन टिशूज के बनने में मदद करता है। अनार से बना स्क्रब आपकी त्वचा के डेड स्किन सेल्स को निकालता है और आपकी रंगत निखारता है।



Click it and Unblock the Notifications
