Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
गर्मियों में दिखना है फ्रेश और गोरा, तो रात को लगाए इनमें से कोई एक फेसपैक..
गर्मियां आते ही चेहरे की समस्याएं शुरु होने लगती है। चेहरे पर भद्दी दिखने वाली फुंसियों निकलने जाती है, फोड़े फुंसी के बाद चेहरे पर छोटे छोटे से दाने और रेडनेस भी आने लगती है। स्किन में टैनिंग होने अलग से हो जाती है। सूरज की तेज तल्ख धूप त्वचा की ताजगी छीन लेती है और आप काली सी लगती हैं।
गर्मियों में चेहरे की एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है। पार्लर में घंटो बिताने से अच्छा है कि आप इन समस्याओं को रोकने के लिए होम मेड फेस पैक का उपयोग करें। जिससे कोई साइड इफेक्ट होने का भी डर नहीं रहता है और रातोरात उजली और गोरी त्वचा पा सकते हो।

चंदन और गुलाब जल
गर्मियों के दौरान चंदन की पाउडर आपकी त्वचा पर अद्भुत रूप से काम करती है। चंदन की पाउडर से त्वचा ठंडी और शीतल हो जाती है। फेस पैक बनाने की विधि, एक चम्मच गुलाब जल और चंदन की पाउडर अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

दही से बना फेस पैक
जब त्वचा पर दही का उपयोग किया जाता है तो यह त्वचा की रंगत को निखारता है। गर्मियों में सप्ताह में दो बार अपने चेहरे और गर्दन पर ठंडा दही लगायें। दही आपकी त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है तथा तुरंत ही आपकी त्वचा पर चमक आ जाती है।

पुदीना
पुदीने की पत्तियों को पीसकर मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल डालकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। फिर देखिए चेहरे पर ठंडक के साथ टैनिंग भी नहीं दिखेगी।

रोज पैक
इसमें ताजे गुलाब की पत्तियों को काली या मुल्तानी मिट्टी लेकर नींबू या टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चावल और संतरे का पेस्ट
इसमें चावल को रात में भिगोकर रखना है। सुबह चावल को निकालकर पक्के या कच्चे संतरे के छिलकों को पीसकर पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले 10 मिनट के लिए लगाएं फिर स्क्रब करते हुए निकाल दें। चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। इससे चेहरा गोरा भी होता है।

ककड़ी और लौकी का छिलका
इसमें ककड़ी और लौकी का छिलका निकाले बिना कद्दूकस करें, फिर तो सोने से पहले इन्हें स्क्रब की तरह यूज करें। इससे आपकी चेहरे की पूरी टैनिंग निकल जाती है और चेहरा ग्लो करने लगता है। इसके बाद नाइट क्रीम लगाकर सो जाएं।


नीम का फेसपैक
अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे होते हैं तो आपको नीम फेशियल के नियमित इस्तेमाल की जरूरत है। नीम एक आश्चर्यजनक एंटीबायटिक होता है, वहीं बेसन त्वचा के लिए क्लींजर और स्क्रबर का काम करता है। नीम की कुछ सूखी हुई पत्तियों को बेसन में मिलाएं, इसमें थोड़ा दही और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे व गर्दन पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
