Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गाल के गहरे गड्ढे को इन देसी और आसान उपाय से भरे
सुंदर बेदाग चेहरे की ख्वाहिश हर लड़की होती है, सुंदरता लड़कियों के लिए बहुत मायने रखती हैं। कई बार किन्ही कारणों से चेहर की सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है जैसे कि मुंहासें या किसी वजह से चेहरे पर खड्डे या गड्डे पड़ जाना। जो चेहरे की सारी सुंदरता को ही चुरा लेते हैं।
चेहरे पर इन गहरे गड्ढें के वजह से लोगों के सामने बुरा इम्प्रेशन पड़ने लगता है। फेस पर इन दाग-धब्बों और गहरे गड्ढों के होने के कई कारण हो सकतें हैं जैसे पिंपल का होना,चेचक के दाग या फिर किसी चोट की वजह। इनको दूर करने के लिए कई लोग डॉक्टरी सहायता भी लेते हैं लेकिन उनके साइड इफैक्ट भी होते हैं।

लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू तरीको से चेहरे की सफाई का ध्यान रखकर और इन नुस्खों से चेहरे के गड्डे को फिर से भर सकते हो।
चेहरे पर गड्ढे होने के कारण
चेहरे पर पिंपल्स का इलाज होने के बाद भी गड्ढा और दाग धब्बे के निशान पड़ जाते है। चेहरे पर जलने, कटने और चोट लगने की वजह से भी गड्ढे पड़ जाते है। चेचक का रोग जिसे हम माता निकलना और chickenpox भी कहते है, इसमें चेहरे पर छोटे छोटे लाल दाने निकल आते है। इस दानों के ठीक होने के बाद भी चेहरे पर गड्ढे दिखाई देने लगते है। आइए इनके ईलाज के लिए घरेलू उपाय के बारे में मालूम करते हैं।
बेसन
चेहरे पर बने गड्ढों को भरने के लिए बेसन काफी कारगर माना जाता है। हालांकि इस घरेलू उपाय आपको काफी लंबे समय तक करना पड़ता है। इसके लिए दूध, बेसन और नींबू का रस लेकर इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लीजिए, और इस तैयार पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं। इसे आधा घंटे तक सूखने दें और पेस्ट के सूखने तक मूंह ना चलाएं। फिर आधा घंटे बाद घंटे पानी से धो लें।
दही
दही भी चेहरे के गड्ढे भरने के लिए उपयोगी होता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही में नींबू के रस को मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चहरे पर लगाए।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को नींबू या शहद में मिलाकर पेस्ट बनाएं अब इसे चेहरे पर लगाएं। इससे भी चेहरे के गड्डे ठीक होने लगते हैं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी, नींबू के रस और गुलाब जल को मिलाकर आप पैक तैयार कर लें और फिर इसे रोज चेहरे पर सूखने तक लगाएं।
चंदन और गुलाब जल
चंदन के पाउडर को गुलाबजल से मिलाकर एक मुलायम सा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट तैयार करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और लगाने के बाद इसे चेहरे पर रातभर ऐसे लगा हुआ छोड़ दें। फिर सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक दिन छोड़ के एक दिन इस पेस्ट को लगाएं, इफेक्ट आपको खुद ब खुद दिखने लगेगा।
नींबू और शहद
नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने चेहरे पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं| इससे त्वचा नर्म होगी और सभी प्रकार के दाग-धब्बे ठीक होंगे।
हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल हल्दी में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन के लिए बहुत असरदायक होते हैं और अगर इसका सेवन किया जाए तो बहुत लाभ होगा। अगर किसी के चेहरे पर गड्ढे हो और दाग धब्बे हो तो अगर हल्दी को सरसों के तेल में पकाकर चेहरे पर लगाया जाये तो बहुत फायदा होगा।
एलोवेरा और विटामिन ई
रोजाना दिन में दो बार एलोवेरा जेल और विटामिन ई मिश्रण अपने चेहरे पर लगाएं। बेहतर होगा की आप रात को सोने से पहले इसे लगाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। इस नुस्खे से चिकनपोक्स तक के गड्ढे भी ठीक हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
