Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
चेहरे पर जमा हो गए एक्सट्रा फैट को यूं हटाएं चुटकियों में..
चेहरे पर चर्बी या कहें डबल चिन केवल कुछ ही उम्र तक अच्छा दिखाई देता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढने लगती है वैसे-वैसे ही पतले चेहरे को सुंदरता की कैटेगरी में डाल दिया जाता है। कई लड़कियों को अपने फूले हुए गाल बिल्कुल नहीं भाते क्योंकि ऐसे में वह मोटी दिखाई देने लगती हैं। अगर आप अपने चेहरे के फैट को कम करना चाहती हैं तो कुछ आसान और घरेलू उपाय से इसे एक हद तक कम किया जा सकता है।

गरम तौलिया से सिकाई
गुनगुने पानी में तौलिया डुबो लें। तौलिया से जितना पानी निचोड़ा जा सकता है उसे निचोड़ दें। इसके बाद तौलिया आराम से अपने चेहरे पर लगाएं। ये प्रक्रिया रात को सोने से एक घंटे पहले 15 मिनट तक करें। इस ट्रीटमेंट से आप अपना फेस फैट आसानी से कम कर सकती हैं। इसके लिए

चूइंगगम चबाना
चूइंगगम चबाने से भी चेहरे का फैट घटता है। जब आप काफी समय तक कोई चीज चबाते रहते हैं तो आपके जबड़ों में हल्का दर्द होने लगता है इससे आपके चेहरे का फैट कम होता है। ये बहुत अच्छी फेशियल एक्सरसाइज है।

दिन में सोने से बचें
अगर आपको दिन में सोने की आदत है तो इसे बंद करने या कम करने की कोशिश करें। रात को खाना सोने से दो घंटे पहले खाने की कोशिश करें ताकि भोजन को पचने में आसानी हो। रात को अच्छे से सोएं नींद की कमी होने की वजह से हार्मोन इंबैलेंस हो जाता है, जिससे वेट बढने लगता है। इससे चेहरे पर भी वजन बढ़ जाता है। इसलिये हमेशा 8 घंटे की नींद पूरी करें।

30 मिनट एक्सरसाइज जरुर करें
व्यायाम रोजाना 30 मिनट व्यायाम करने की आदत डाल लीजिये। आप चाहें तो जॉगिंग, स्विमिंग या बिस्क वॉकिंग कर सकती हैं। इससे आपका वजन जल्द घटेगा और चेहरे पर फैट नहीं जमेगा।

फेशियल एक्सरसाइज
फेशियल एक्सरसाइज से भी काफी हद तक चेहरे के फैट को कम किया जा सकता है।
- ठोडी को छत की तरफ घुमाकर करें। और होठ को टाइट करते हुए चेहरे पर तनाव की मुद्रा बनाएं और इसे 10 सैकेंड तक करें।
- आप सीधे खड़े रहे और जबड़ों को दाएं से बाएं और ऊपर से नीचे चबाना शुरु करें जैसे आप कुछ चबा रहे हैं। अब आप अपने मुंह को जितना खोल सकते हो उतना खोले, अब अपनी जीभ को दोनों दांतों के बीच दबाकर रखें। ऐसा पांच सैकेंड तक करें।
- फेशियल एक्सरसाइज में पाउट बनाना भी एक अच्छी प्रैक्टिस हैं। अपने गालों को थोड़ा से चूसते हुए मछली की तरह मुंह बनाएं और हंसने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications