Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
डार्क सर्कल से लेकर मुंहासों का खात्मा करता है चावल का आटा..
महिलाओं के लिए खूबसूरती के बहुत मायने होते हैं, इसलिए हल्की सी स्किन प्रॉब्लम होने पर महिलाएं बहुत परेशान हो जाती हैं। चाहें वो चेहरे पर पिम्पल हो या बढ़ती उम्र की निशानियां। स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए महिलाएं कई महंगे प्रॉडक्ट भी यूज करती हैं, लेकिन आज हम आपको सस्ता और किफायती ईलाज बताने जाने हैं, जिससे कुछ दिनों में ही महिलाएं चाहे तो साफ सुथरी रंगत वाली त्वचा पाई जाती हैं। और इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
रसोई में मिलने वाले चावल के इस्तेमाल से आप कई तरह की स्किन प्रॉब्लम को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। आपको मालूम नहीं होगा कि चावल में तेल सोखने से लेकर एंटी एजिंग के गुण समाहित होते हैं जिससे महिलाएं स्किन की हर समस्या से निजात पा सकती हैं।

एंटी एजिंग मास्क
आप चावल के आटे से एंटी एजिंग मास्क भी बना सकते हैं, इसके लिए आप दो बड़ा चम्मच चावल का आटा, अंडे का सफेद हिस्सा और ग्लिसरीन की 4-5 बूदें मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, सूख जाने पर हल्के हाथ से मसाज करके धीरे-धीरे छुड़ाएं। इस फेस पैक से आपका चेहरा बिलकुल साफ हो जाएगा।

कील मुंहासे
एक कटोरी में एक चम्मच शहद, एक चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच चावल का आटा मिलकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद इसे धो दें कुछ दिनों में मुंहासों की समस्या दूर हो जाएगी।

टैनिंग
चावल का आटा टैनिंग दूर करने में बहुत मददगार होता है। इसके लिए एक चम्मच चावल का आटा और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें, आप चाहे तो इसकी जगह चावल के पानी और दूध के पाउडर का पेस्ट बनाकर भी लगा सकती हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ताजा पानी से धो दें।

डार्क सर्किल
डार्क सर्किल के लिए थोड़े से चावल के आटे में पका हुआ केला और कैस्टर ऑइल की कुछ बूदें डालें, इसे आंखों के नीच डार्क सर्किल पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे काले घेरे हलके होने शुरू हो जाएंगे। इसकी जगह आप चावल के आटे और खीरे का रस का भी पेस्ट बनाकर लगा सकती हैं।

रूखी त्वचा
यदि आप आये दिन रूखी त्वचा से परेशान रहते हैं तो उसमें भी चावल का आटा आपकी मदद कर सकता है. उसके लिए बस आपको चावल के आटे में स्ट्रॉबेरीज को मसलकर एक पेस्ट तैयार करके उसे अपने चेहरे पर लगाना है। 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो दें, त्वचा मुलायम हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
