Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लेमन और टी ट्री ऑयल से बनाएं आइस क्यूब्स और दूर करें पिंपल्स
चेहरे पर पिंपल्स का निकल आना एक बहुत ही सामान्य मगर गंभीर त्वचा संबंधी समस्या है जिसका सामना तक़रीबन सभी लोगों ने किया है। अगर आप इसका ट्रीटमेंट करने के लिए सही उपाय नहीं ढूंढेंगे तो पिंपल्स और एक्ने के निशानों से आपको जूझते रहना पड़ेगा।
चेहरे पर इन दानों के निकल आने का सबसे बड़ा कारण है त्वचा का ज़रूरत से ज़्यादा तेल स्रावित करना। इसके अलावा भी कई दूसरे कारण हैं, जैसे सही डाइट का ना होना, हार्मोन्स का असंतुलन, साफ़ सफाई की कमी आदि।

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे आइस क्यूब्स की मदद से पिंपल्स को ठीक किया जा सकता है। इसकी मदद से सूजन और उसकी लालिमा को कम किया जा सकता है। ये वहां की गंदगी को साफ़ करने में मदद करता है और खुले हुए रोमछिद्रों को छोटा करता है जिससे आगे पिंपल्स होने का खतरा कम हो जाता है। आज कुछ ऐसे ही उपाय बता रहे हैं जिसमें बर्फ की मदद से बार बार पिंपल्स होने होने की समस्या को कम किया जा सकता है।

आइस पैक
सबसे पहले गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और उसे सूखा लें। आइस क्यूब्स लें और उसे साफ़ तौलिये में लपेट लें। अब प्रभावित जगह पर इस तौलिये को पांच मिनट के लिए रखें। इसे हटाकर फिर से चेहरे पर पांच मिनट के लिए रखें। बर्फ के पूरी तरह से पिघल जाने तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। आप दिन में दो से तीन बार इस उपाय को कर सकते हैं।

लेमन आइस क्यूब्स
नींबू का रस बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है जिसकी वजह से एक्ने की समस्या पैदा होती है। आप नींबू लें और उसे निचोड़ कर उसका रस निकाल लें। अब उसमें 2 कप पानी मिला लें। इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और ठंडा होने दें। बर्फ जमने के बाद इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मलना शुरू करें पर एक्ने और दानों वाली जगह पर फोकस रखें। पांच मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस मिश्रण को जमाने से पहले आप इसमें कच्चे शहद की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा और आइस क्यूब्स
बेकिंग सोडा पिंपल्स को ठीक करने में मदद करता है। दरअसल ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है और त्वचा से डेड स्किन की परत को हटाता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और पानी की कुछ बूंदे मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अपना चेहरा पानी से धोएं और इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 25 मिनट के लिए लगा रहने दें। अब बर्फ का टुकड़ा लें और उस जगह पर मलना शुरू कर दें। आप हफ्ते में तीन बार इस उपचार को ट्राई कर सकते हैं।

टी ट्री ऑयल और आइस क्यूब्स
टी ट्री ऑयल एन्टीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक होता है। इसकी यही खूबियां एक्ने से लड़ने में मदद करती है। ¼ कप पानी में 5-6 बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें। अब चेहरे को बर्फ के टुकड़े की मदद से मसाज करें और फोकस पिंपल्स के आसपास ही करें। बर्फ के पिघल जाने तक इसे जारी रखें। 5 मिनट के बाद टी ट्री ऑयल का मिश्रण प्रभावित जगह पर लगाएं और पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट और आइस क्यूब्स
पिंपल्स और दानों से लड़ने में ये पेस्ट बहुत असरकारक है। पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस लें। अपना चेहरा धोएं और जिस जगह ज़रूरत है वहां ये पेस्ट लगाएं। इसके सूख जाने का इंतज़ार करें। अब बर्फ का टुकड़ा लेकर इस पर 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अब सादे पानी से चेहरा धो लें और तौलिये से सूखा लें।



Click it and Unblock the Notifications
