Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
ब्यूटीपार्लर जाने की जरुरत ही नहीं, घर पर ही सस्ते और आसान तरीके से करे 'पेडीक्योर'

कहते है कि अगर किसी महिला की सुंदरता और उसके हाईजीन के बारे में मालूम करना हो तो उसके पांव देख लें। उसके पांवों में ही उसकी सुंदरता के राज छिपे होते हैं, इसलिए महिलाएं समय समय पर अपने पांव की खूबसूरती बढ़ाए रखने के लिए पेडीक्योर करवाती रहती हैं। लेकिन कभी कभार जब आप हफ्तेभर चूर हो कर काम करती हैं, तो मन करता है कि किसी स्पा में जा कर बॉडी मसाज या पेडीक्योर आदि करवा कर थकान मिटा ली जाए।
मगर महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है इसलिये महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि वे जितने पैसे बचा लें, उसी में समझदारी है। मगर टेंशन बिल्कुल भी ना लीजिये क्योंकि अब आप घर पर ही आराम से पेडीक्योर कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगें कि घर पर पैरों का पेडीक्योर कैसे किया जाए। घर पर पेडीक्योर करने से आपके पैसे भी बचेगें और आपके पैर सुंदर भी लगने लगेगें। तो आइये जानते हैं कि घर पर कैसे करें सस्ते में पेडीक्योर।

पेडीक्योर का सामान ..
सही सामान सबसे पहले तो आपको सही सामान खरीदने की आवश्यकता है। एक छोटा सा टब, नेल क्लिपर, फाइल्स, प्यूमिक स्टोन, क्यूटिकल स्टिक और नेल पॉलिश जरुर रखें।

नेल पॉलिश हटाएं
पेडीक्योर करने से पहले पैरों के नाखून पर लगे नाखून पॉलिश को कॉटन बॉल (रूई) से नेल पेंट रिमूवर लगाकर अच्छी तरह साफ कर लें।

पैरों को गुनगुने पानी में भिगोएं
एक छोटे से टब में गर्म पानी भरें, उसमें तेल या बाथ सॉल्ट डालें, अपने पैरों को गुनगुने और सुगंधित पानी में भिगोकर रखें ताकि आपको कुछ देर आराम महसूस होता रहे। अगर आप चाहे तो इस पानी में शैंपू और नींबू का रस मिला सकती हैं। इसके अलावा यदि घऱ में कोई ऑयल हो तो इसे भी गुनगुने पानी में डाला जा सकता है। पैरों को पंद्रह या बीस मिनट तक भिगोए रखें। इसके बाद पैरों को टब से बाहर निकालकर इन्हें टॉवेल से अच्छी तरह पोछ लें।

नेल कटिंग करें और शेप दें..
इसके बाद नेल कटर से अपने नाखून काट लें। नाखूनों को मनचाहा आकार देने के लिए संभव हो तो नेल फिलर का प्रयोग करें। फिलर से हल्का सा दबाव देकर नाखूनों को आकार दें।

बनाए क्यूटिकल क्रीम
गीले पैरों में से किनारे की ओर जो डेड स्किन होती है उसे नेल कटर से काट लें। अगर आपके पास नाखून का मसाज करने के लिए क्यूटिकल क्रीम नहीं है तो आप इसे घर पर ही तैयार कर लें। इसके लिए आपको 3 चम्मच ऑलिव ऑयल या ऑलमंड ऑयल, कोकोनट का तेल एक चम्मच एवं एक चम्मच ग्लिसरीन की आवश्यकता होगी। इन सबको माइक्रोवेब में गर्म करें और इसमें नारियल का तेल और ग्लिसरीन मिलाएं। आपका क्यूटिकल क्रीम तैयार है। इसे ठंडा करके बोतल में भर लें और इसी से नाखून का मसाज करें।

डेड स्किन हटाएं
पैर सूख जाएं तो नाखूनों के ऊपर कोई अच्छी क्रीम लगाकर कुछ देर तक मसाज करें। इससे नाखूनों की मृत त्वचा नरम हो जाती है। इसके बाद अपने पैरों को झांवा पत्थर से स्क्रब करें। इससे ड्राई और मृत स्किन हट जाएगी। यदि आप एड़ियों की मृत त्वचा को कभी नहीं साफ करती हैं तो इसमें दरारें पैदा हो जाती है और इससे इंफेक्शन भी हो जाता है। पैरों को स्क्रब करें और मृत त्वचा को हटा दें।

घर पर बनाएं पेडीक्योर स्क्रब
पेडीक्योर के लिए आप स्क्रब भी बहुत आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच ब्राउन शुगर, एक चम्मच शहद, दो चम्मच ओटमील पावडर, एक चम्मच नींबू के रस और एक चम्मच ऑलिव ऑयल की आवश्यकता पड़ेगी। ओटमील और शुगर को मिलाएं और फिर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट लें और अंत में ऑलिव ऑयल मिलाकर इस स्क्रब को इस्तेमाल करें।

पैरों को मॉश्चराइज करें
कोई अच्छा मॉश्चराइजर लें और पैरों, एड़ी, उंगिलयों एवं नाखून पर लगाकर हल्के हाथों से दस मिनट मसाज करें। यदि आपके पैरों में दरार है या एड़ियां फटी हों तो कोई एंटीसेप्टिक क्रीम से भी मालिश कर सकती हैं।

नेलपॉलिश जरूर लगाएं
जब आप ऊपर बताएं सारे स्टेप फॉलो कर ले तो इसके बाद पांव की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पांव के नाखूनों पर अपना मनपसंदीदा नेलपेंट लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
