Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
सर्दियों में लगाएं सूरजमुखी का तेल, मुंहासे भगाए और रंगत बढ़ाए

वैसे तो सूरजमुखी के फूल के कई फायदे होते हैं, आपने इस बारे में काफी कुछ सुना भी होगा, लेकिन सर्दियों में इस तेल से बना स्क्रब आपके चेहरे की रंगत को निखारने में बहुत मदद करता है। सूरजमुखी के बीजों में काफी मात्रा में विटामिन ई के साथ कई अन्य खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं, जो सिर से लेकर पांव तक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं ये आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा सकता है।
सर्दियों में चेहरे की नमी खो जाती है जिस वजह से चेहरा ड्राय होने लगता है। अगर सर्दियों में सूरजमुखी के तेल को एसेंशियल ऑयल कर तरह यूज करें तो कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता

गोरी रंगत पाने के लिए
निखरी हुई त्वचा पाने के लिए पहले 1 छोटा चम्मच बादाम के पेस्ट में 1 छोटा चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच सूरजमुखी का तेल, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल, एक चौथाई कप मसूर की दाल का पेस्ट, एक साथ अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि सूरजमुखी के तेल की जगह आप इस पेस्ट में असेंशियल ऑइल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं ।

उलझे हुए बालों को सुलझाएं
सूरजमुखी का फूल उलझे हुए बालों को सुलझाना के काम करता है। बहुत सारी खूबी रखने वाला ये बाला आपके बालों के टेक्सर को सुधारने का काम करता है और नेचुरल कंडीश्नर की तरह काम करता है। ज्यादा से ज्यादा फायदों के लिए बालों में हफ्तें में कम से कम एक बार नहाने से पहले इस तेल का उपयोग जरुर करें।

बीटा-कैरोटीन से भरपूर
बीटा कैरोटीन रंगत बढ़ाने वाले वसा-घुलनशील यौगिक से भरपूर होता होता है जो विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके स्वास्थ्य और त्वचा की उपस्थिति के लिए फायदेमंद होते हैं। सूरजमुखी का तेल बीटा कैरोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे के फ्री रैडिकल को बेअसर करने के अलावा आपके चेहरे को सनबर्न और त्वचा के कैंसर जैसे समस्या से बचाते हैं।

एक्जिमा से बचाएं
सूरजमुखी के बीज के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो कि त्वचा को बैक्टीरिया से बचा कर एक्ने होने से रोकते हैं। यह भी माना जाता है कि सूरजमुखी तेल एक्जिमा और डर्मेटाइटिस की बीमारी से बचाता है। सूरजमुखी के बीज का तेल त्वचा की नमी बनाए रखने में भी मदद करता है।

स्ट्रेस और माइग्रेन से छुटकारा
इन सब के अलावा इस तेल में मैग्नीशियम भी होता है जो हमारे दिमाग को ठंडा रखता है साथ ही इससे माइग्रेन और तनाव आदि भी दूर होता है। सूरजमुखी के बीजों का तेल दिमाग की नसों को तरवाट देता है।



Click it and Unblock the Notifications
