Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बालों और चेहरे को चमकाता है चावल का मांड, जापानी महिलाओं का है ब्यूटी सीक्रेट
उबले चावल के पानी यानी मांड के स्वास्थ्य लाभों के बारे में आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं चावल का मांड सेहत को लाभ पहुंचाने के अलावा खूबसूरती बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। जीं हां, चावल का मांड आपकी खूबसूरती को निखारने में काफी मदद कर सकता है। त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपायों का प्रयोग करने वालों को पके चावल के पानी से बहुत फायदा हो सकता है।
चावल का माड़ त्वचा में कसावट लाने के साथ स्किन के पोर्स को टाइट करता हैं। जापानी महिलाएं अपनी स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए और बालों को चमकाने के लिए कई सालों से इस नुस्खें को अजमाती आ रही है। इसमें लवण, विटामिन और एंटी-ऑक्सिडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। इन खूबियों के चलते यह माड़ एक अच्छा क्लींजर भी बन सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद
चावल का मांड न सिर्फ चेहरे के लिए ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पतले और बेजान बालों के लिए तो किसी अमृत से कम नहीं है चावल का मांड। चावल के मांड को अपने बालों में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैम्पू और कंडीशनर से धो लें। बिना सलून जाएं आपको सुंदर और चमकीले बाल मिल जाएंगे।

नेचुरल क्लींजर
चावल के पानी में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा के कारण यह त्वचा में नमी बरकरार रहती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की रंगत निखरती है। चेहरे के दाग-धब्बों और झुर्रियों दूर होते है। इसके अलावा माड़ से त्वचा में कसावट आती है और पोर्स टाइट होते हैं। इन खूबियों के चलते यह पानी एक अच्छा क्लींजर भी है।

सनस्क्रीन की तरह करता है काम
चावल में ओरिजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा को UV किरणों से सुरक्षित रखने में मददगार होता है। सूरज की गर्मी से बचाव के लिए मांड़ पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

चेहरे की कोशिकाएं को बढ़ाएं
चावल के पानी से त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं। त्वचा के सेल्स की ग्रोथ के लिए और त्वचा में कसाव लाकर उसे मुरझाने से रोकता है यह पानी। इस पानी से यदि मुंह धोया जाए, तो काफी फायदेमंद होता है।

एंटी एजिंग एजेंट
बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियों के निशान पड़ने लगते हैं। ऐसे में चावल के मांड से चेहरे पर मसाज करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व आपके चेहरे से झुर्रियों का नामों निशान मिटा देंगे।

ऐसे करे इस्तेमाल
एक कप चावल को अच्छी तरह से साफ करके पानी में भिगो दें। आधे घंटे के बाद जब चावल में मौजूद पोषक तत्व पानी में घुल जाए तो बर्तन को गैस में रख दें और चावल को पकने दें।
चावल पकने के बाद उसका माड़ निकाल लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर इस पानी से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, आप चाहे तो इसमें बेसन या चावल का आटा मिलाकर भी लगा सकती है। इसके अलावा आप इससे बालों में भी लगा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
