Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन छोटी-छोटी गलतियों के वजह से चेहरे पर होते है बार-बार मुंहासें
मुंहासे होना आम समस्या है और इससे छुटकारा पाने के लिए अधिकांश युवतियां कई तरह के घरेलू उपचार करने लग जाते है जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मुंहासे हार्मोनल बदलावों के अलावा कुछ छोटी छोटी गलतियों की वजह से भी चेहरे पर बार बार मुंहासों की समस्या को फेस करना पड़ता है।
आइए जानते है कि आखिर कौनसी गलतियों की वजह से चेहरे पर मुंहासें निकलकर आ जाते है। इन गलतियों के बारे में जानकर आप मुंहासें होने की समस्या से बच सकते है।

पिलो कवर बदलें
मुंहासे होने के पीछे वैसे तो कई कारण होते है। लेकिन आपकी एक छोटी सी गलती के वजह से आपके चांद से चेहरे पर मुंहासें हो जाते है। आपके तकिए का गंदा कवर। आपके तकिए के कवर पर बहुत सारे कीटाणु और बैक्टीरिया जम जाती है। जब आप रात को सोते है तो वो आपके चेहरे के सम्पर्क में आते है। जिस वजह से आपको मुंहासों की शिकायत होती है। इसलिए आपको बार बार मुंहासें होने लगते है।
मेक-अप
ज्यादा समय तक हेवी मेक-अप लगाकर रखने से स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स हो सकते हैं। अगर आप रात को मेकअप को उतारने की वजह से टिश्यू से निकाल देती है तो इस गलती के वजह से आपका मेकअप चेहरे पर रह जाता है जिसकी वजह से मुंहासे हो जाते है।
ज्यादा सनसक्रीन लगाने से
सनसक्रीन हमारे डेली रुटीन बॉडी केयर का एक हिस्सा है। लेकिन कभी कभी ज्यादा सनसक्रीन लगाना भी मुंहासों का कारण बन सकता है। स्किन विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को मुंहासें की समस्या है उन्हें ऑयल फ्री और नॉन comedogenic (मुंहासें पैदा न करने वाले तत्व) फार्मूला वाला सनसक्रीन लगाना चाहिए।
बार बार छूने के वजह से
अगर आपको अपने हाथ से बार-बार चेहरे को छूने की आदत है, तो हो सकता है कि आपको बार-बार एक ही जगह पर एक्ने और पिम्पल हो सकते हैं। बार-बार छूने से त्वचा पर गंदगी और तेल रोमछिद्रों या पोर्स में जमा होने लगता है और परिणाम पिम्पल के रुप में दिखाई देने लगते हैं।

बार बार नहीं खरोंचे
अगर आपको पिम्पल्स को फोड़ने,दबाने या नोंचने की आदत है तो जान ले कि उससे मुंहासे तो पूरी तरह बाहर नहीं आएंगे लेकिन बार बार मुंहासे को खुरचने से त्वचा की सूजन और बढ़ जाएगी और मुंहासें बड़े दिखाई देने लगते हैं। अपने पोर्स को दोबारा ब्लॉक होने से रोकने के लिए सैलिसिलिक एसिड ट्रीटमेंट करा सकते हैं। जिसकी मदद से एक्स्ट्रा तेल साफ करके पोर साफ रखे जा सकते हैं। इसी तरह बेंजोईल पेरोक्साइड वाले किसी उत्पाद के इस्तेमाल से त्वचा में छुने उन बैक्टीरिया को मारा जा सकता है जिनकी वजह से पिम्पल होते हैं।
तेल लगे बालों से बचें
अगर आपके बाल ऑयली हो चुके हैं तो उन्हें धो लें, नहीं तो वह बार बार चेहरे पर छुएंगे और चेहरे पर पिंपल हो जाएंगे।
जिम के बाद चेहरा नहीं धोना
अगर आप वर्कआउट के बाद चेहरे को धोना भूल जाते है तो इस गलती का खमियाजा आपको मुंहासों के रुप में चुकाना पड़ सकता है। चेहरे से निकलने वाला पसीने में बैक्टीरिया होता है, जो जिम के बाद लम्बे समय तक चेहरा साफ नहीं करने के वजह से चेहरे के पोर्स में ही जमा रह जाते है जिस वजह से चेहरे पर मुंहासे हो जाते है।
ड्राय स्किन में
कई लोगों का मानना है कि मुंहासे त्वचा के अधिक ऑयली होने के कारण निकलते हैं। ऐसे में वे साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। सच्चाई यह है कि ज्यादा ड्राई स्किन मुंहासों को और बढ़ावा दे सकते हैं।
इन चीजों का ध्यान रखें
- मुंहासों से बचने के लिए संतुलित और हेल्दी डायट जैसे फलों, सब्जियों का सेवन करें। ज्यादा ऑयली फूड न खाएं।
- स्क्रब से मुंहासों में सूजन और रेडिश होने की संभावना बढ़ जाती है और चेहरे में जलन महसूस हो सकती है। मुंहासो भरे चेहरे पर स्क्रब न करें।
- मुंहासों के उपचार में तीन से लेकर छह महीने तक का समय लग सकता है। मुंहासों पर नींबू, टूथपेस्ट या लहसुन का इस्तेमाल न करें, ये मुंहासों वाली त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- चेहरे को रोजाना दो-तीन बार धोएं, अगर त्वचा में पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चराइजर है तो फिर यह अपना ऑयल बाहर नहीं निकालता है, ऐसे में मुंहासे होने की संभावना नहीं होती है।
- अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइश्चराइज करें, जिससे त्वचा में नमी बनी रहे, अगर बारिश हो रही हो तो नॉन-वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिससे भीगने पर भी मॉइश्चराइजर त्वचा से पूरी तरह से नहीं निकले।
- चेहरे पर जहां तक हो सकें मेकअप करने से बचें, रात को अच्छे से मुंह को क्लींजर करके मेकअप उतारकर सोएं।
- बैक्टीरिया को दूर रखने के लिए चेहरे पर कुछ क्रीम आदि लगाते समय अपने हाथ जरूर धो लें। प्रभावित हिस्से को बार बार न छूएं।
- हफ्ते में एक बार बेडशीट और पिलो कवर जरुर बदलें।



Click it and Unblock the Notifications
