Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
30 की उम्र में फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन
हमारी उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगती है वैसे - वैसे ही हमारी स्किन अपनी चमक खोने लगती है। जब आप 20 साल की थीं, तब केवल मुंहासों की समस्या होती थी, मगर अब जब आप 30 की उम्र के आस-पास पहुंच रही हैं तो स्किन की अलग अलग समस्याएं पैदा होनी शुरु हो गई है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी स्किन की ज़रूरतें भी बदल जाती है। जब आप 30 की होती हैं तो कॉलेजन और इलास्टिन कमज़ोर हो जाते हैं और साथ में चेहरे, आंखों के आस-पास और माथे पर फाइन लाइन्स उभरने लगती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आप की स्किन ग्रेसफुली बूढी हो, तो आज से ही अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को रोज़ फॉलो करना शुरु कर दें।

इस उम्र के पड़ाव में आपको अपने पास वो सभी प्रोडक्ट्स रखने चाहिये, जिससे आपकी उम्र कम की दिखे। आज हम बोल्डस्काई में आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स जो हर उस महिला को फॉलो करनी चाहिये जो 30 की उम्र के पास पहुंच चुकी है। इससे आप सालों साल जवां रहेंगी.... तो आइये देखते हैं क्या हैं वो..

1. आई क्रीम
आंखों के आस पास की जो स्किन होती है वह काफी संवेदनशील होती है, इसलिये वह जल्दी ही डैमेज हो जाती है। इसके साथ ही यह अन्य त्वचा के मुकाबले जल्दी बूढी भी हो जाती है, इसलिये हमें उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है। अपनी आंखों के आस पास की त्वचा पर आई क्रीम लगाना शुरु कर दीजिये जिससे यह पूरी तरह से मॉइस्चराइज़ रहे और हाइड्रेट बनी रहे।

2. फेशियल मिस्ट
थकान और तनाव के साथ पानी की कमी के कारण त्वचा की नमी खो जाती है और त्वचा खुष्क हो जाती है, इनसे बचने के लिए फेशियल मिस्ट लगाइये और चेहरे को निखारिये। ये आपकी त्वचा को रिवाइव करता है और आपके रोम छिद्रों को बढ़ने से रोकता भी है। इससे पहले की आप 30 की उम्र पार करें, आपके लिये फेस मिस्क का प्रयोग करना काफी जरुरी है। इससे नेचुरल ग्लो भी आता है।

3. फेस स्क्रब
फेस स्क्रब के बारे में तो हर किसी को पता है। अगर आपको चेहरे से डेड स्किन हटानी हो तो घर पर बने किसी भी तरह के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे जैसे स्किन 30 की उम्र पार करने लगती है, वैसे वैसे ही यह अपना नेचुरल ग्लो खोने लगती है। फेस स्क्रब स्किन के पोर्स को साफ करता है और पिंपल्स रोकता है। इसे हफ्ते में एक या दो बार ही प्रयोग करें। घर पर चोकर स्क्रब बनाने की विधि - 1 टी स्पून चोकर में 1 टी स्पून Olive आयल मिक्स करे, इस मिक्सचर को चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें।

4. Vitamin C सीरम
Vitamin C एक बहुत ही असरदार एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन में कोलाजेन का निमाण करता है। इससे आपके चेहरे की स्किन में लचीलापन आता है। अगर आपकी स्किन में एजिंग दिखाई दे रही है तो विटामिन सी सीरम लेना ना भूलें। इससे स्किन टाइट बनेगी और ग्लो भी आएगा।

5. फेस ऑइल लगाएं
उम्र के इस पड़ाव में स्किन में न्यूट्रिएंट्स की काफी मात्रा में कमी हो जाती है. इससे बचने के लिए, अपने डेली रूटीन में सीरम का इस्तेमाल करना न भूलें। मॉइश्चराइज़र लगाने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। सीरम आसानी से स्किन में सोख जाता है।

6. एंटी एजिंग क्रीम
स्किन के लिये कोई क्रीम खरीदें या नहीं लेकिन एंटी एजिंग क्रीम जरुर खरीदें। इनमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट भरे होते हैं जो कि स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। 30 की उम्र के बाद अगर झुर्रियां कम करनी हों तो एक अच्छी कंपनी की एंटी एजिंग जरुर खरीद लें।

7. फेस मास्क
स्किन पर फेस मास्क एक जादू की तरह काम करते हैं। बाजार में आपको हजारों की तादाद में फेस मास्क मिल जाएंगे जो आपकी स्किन की टाइम के लिये होंगे। आपको कोलाजेन बूस्टिंग और रिंकल से लड़ने वाले फेशियल मास्क चाहिये होंगे। इसे कम से कम एक हफ्ते में दो बार जरुर लगाएं। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।

8. सनस्क्रीन
स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना है कि हर लड़की को सनस्क्रीन जरुर लगाना चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि सूजन की धूप स्किन की नमी को खींच लेती है जिससे स्किन रूखी, काली और बूढी दिखनी शुरु हो जाती है। तो अगर आप 30-40 की उम्र में पहुंच चुकी हैं तो, अपनी स्किन को घातक यूवी रेज़ से बचाना बिल्कुल भी ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
