Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
जामुन के फेसपैक से निखारे त्वचा, ऐसे बनाएं
जामुन एक ऐसा फल है, जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी हेल्दी होता है। गर्मियों का मौसम आते ही ये फल बाजार में चारो तरफ नजर आने लगता है। जामुन का फल खाने से न सिर्फ सेहत को बल्कि सौंदर्य लाभ भी मिलता है। इससे बिना किसी साइड इफेक्ट के सॉफ्ट और शाइनी स्किन पा सकती हैं।
जानें, स्किन के लिए जामुन किस तरह फायदेमंद है...

ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट जामुन
जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं जो कि ऑयली स्किन को ब्यूटीफुल बनाने के लिए परफेक्ट होते हैं। इसके लिए जामुन के गूदे को आंवले के रस और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेसपैक बनाएं। इस फेसपैक के इस्तेमाल से त्वचा पर अतिरिक्त तेल बनना बंद हो जाता है।

चेहरे की रंगत सुधारे
जामुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन से सभी तरह के दाग-धब्बों को साफ करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसके लिए जामुन की गुठलियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। बेसन व दूध के साथ स्किन पर फेसपैक की तरह 20 मिनट लगाकर रखें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में स्किन सुंदर नजर आने लगेगी।

बालों को भी रखें हेल्दी
जामुन में विटामिन सी होता है जो कि कोलेजन को पैदा करने में मददगार होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट बालों को प्रदूषण और सूर्य की किरणों के बुरे असर से बचात है और बालों को खूबसूरत बनाए रखता है।

स्किन रखे हाइड्रेट
गर्मी में स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी है। अन्य मौसमी फलों की तुलना में यह स्किन के लिए अधिक फायदेमंद होता है। जामुन में 85 प्रतिशत पानी होता है इसलिए यह स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए फायदेमंद है। जामुन खाने से स्किन ड्राई और बेजान नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
