Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सिर्फ जायका बढ़ाने के काम नहीं आती है इलायची, इसके पेस्ट से पाएंं पिम्पल फ्री स्किन
इलायची वाली चाय हर किसी की मनपसंद होती है, इसकी खुश्बू मात्र से ही मन में इसे पीने की तलब जग जाती है। इलायची न सिर्फ खाने में खुश्बू का जायका बढ़ाता है बल्कि इसमें कई कुदरती गुण समाहित होते है, जिसके सेवन से कई फायदे होते हैं। मसालों की रानी कही जाने वाली इलायची न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होती है। इलायची को कॉस्मेटिक के तौर पर भी इस्तेमाल करने से चेहरे से संबंधित कई समस्याएं दूर हो जाती है।
आपके चेहरे पर पिंपल हो गए हो या दाग धब्बे, या आपके होंठ भी खराब हो रहे हैं ऐसी हर तरह की परेशानी को इलायची के घरेलू नुस्खों से आप दूर कर सकती हैं। आइए जानते है कि एक छोटी सी दिखने वाली इलायची कैसे आपके चेहरे को बड़े से बड़ा फायदा दे सकती हैं।

रंगत बढ़ाएं
इलायची में मौजूद बीजों के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जिस वजह से स्किन एलर्जी ठीक करने में काफी मदद मिलती है। इलायची खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।

फटे होंठ के लिए
सर्दी हो या गर्मी बदलते मौसम में होंठ फटने की समस्या तो आम है। अगर आपके होंठ भी फट रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इलायची को पीसकर उसे मक्खन के साथ मिलाकर दिन में दो बार लगाएं। हफ्ते भर में आपको शाइनी लिप्स मिलेंगे। इससे आपके होंठ ना सिर्फ ठीक होंगे बल्कि बिना लिपस्टिक लगाए भी आपके होंठ खूबसूरत दिखेंगे।

रंगत बढ़ाएं
इलायची में मौजूद काली बीजों के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जिस वजह से स्किन एलर्जी ठीक करने में काफी मदद मिलती है। इलायची खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।

ब्यूटी स्लीप और ग्लोंइग स्किन
अगर आपको रात को नींद नहीं आती है और इस वजह से आपको पूरे दिन आपका चेहरा थका हुआ लगता है तो रात को इलायची खाएं ये इसकी खुश्बू सूंघे। आप चाहे तो दूध में भी इलायची मिलाकर पीने से आपको जल्द ही ब्यूटी स्लीप मिलेगी। इलायची की भीनी-भीनी खुशबू आपके नर्व्स को आराम देने के साथ ही स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करती है। अच्छी नींद हेल्दी स्किन के लिए काफी जरूरी है, अगर आप रात भर अच्छी नींद लेते हैं तो सुबह आपको अपनी स्किन काफी रिलैक्स और ग्लोइंग दिखेगी।

ऐसे करें इस्तेमाल
इस पेस्ट को बनाने के लिए आप एक कटोरी लें और इसमें 1 चम्मच इलायची पाउडर के साथ शहद डालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को मुंहासों के दाग पर लगाएं। इलायची की एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण स्किन साफ सुथरी हो जाती है। आप इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाकर रातभर सो जाएं और सुबह ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरे से रेडनेस खत्म हो जाएगी और आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
