Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रोज सुबह पीने के पानी में मिलाएं ये छह चीजें, चमक उठेगा चेहरा
क्या आपके चेहरे की चमक फीकी पड़ती जा रही हैं, सारे उपाय करने के बाद भी आपका चेहरे की चमक में कुछ फर्क नहीं पड़ रहा हैं? तो हो सकता है कि आप दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहें हैं। डिहाइड्रेशन की वजह से भी चेहरा डल पड़ जाता हैं। पानी पीने से चेहरा हाइड्रेट रहता है और हाइड्रेटिंग की वजह से स्किन को कई फायदे होते हैं। लेकिन अगर आप चाहती है कि आपका चेहरा हाइड्रेट रहने के साथ एक्स्ट्रा ग्लों करे और साथ ही ये क्लीन एंड क्लीयर दिखें तो आपको रोजाना एक गिलास पानी में ये चीजें मिलाकर पीनी चाहिए।
आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीने से बॉडी डिटॉक्स होगा और चेहरा ग्लो करेगा। आइए जानते है कि पानी के साथ क्या मिलाकर आप चमकदार चेहरा पा सकते हैं।

चिया सीड
चिया सीड अपने पोषक तत्वों के वजह से सुपरफूड की श्रेणी में आते हैं। चिया सीड एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं। जो कि डल चेहरे को निखारने के काम आता है। रोजाना इन्हें पीने से चेहरे की चमक बढ़ जाती हैं।

दालचीनी
पीने के पानी को उबालते समय उसमें एक चुटकी दालचीनी और एक सेब का टुकड़ा डालें। फिर पानी छानकर पी लें। इसका टेस्ट भी अच्छा लगेगा और आपके शरीर का रक्त संचार सही रहेगा। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।

स्ट्रॉबेरी का रस
पीने के पानी में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पीने से आपके चेहरे से दाग धब्बे गायब हो जाएंगे। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

शहद
सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से आपके शरीर की चर्बी कम होती है। इसके अलावा आपके स्किन के स्पॉट भी गायब होते है।

पुदीने का पानी
पुदीने का पानी पीने से आपका पेट साफ होता है और आपकी स्किन पर किसी तरह के दाग धब्बे नहीं होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो रोज सुबह पुदीने का पानी पी सकते हैं। इससे आपका स्किन ग्लोइंग नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
