Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
एक्टिवेटेड चारकोल खींच लेता है चेहरे से हर तरह की गंदगी, जाने तैयार करने का तरीका
इन दिनों खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल होते हुए आपने कई बार सुना होगा। लोग इसका प्रयोग अलग अलग तरीके से कर रहे हैं। एक्टिवेटेड चारकोल का प्रयोग आप चेहरे, बाल और अपने दांतों को चमकाने के लिए भी कर सकते हैं।

शहरों में बढ़ते प्रदूषण की बात किसी से छिपी नहीं है और इसका सीधा असर हमारे स्किन पर पड़ रहा है। हमारी त्वचा बहुत जल्दी ही धूल, प्रदूषण और गंदगी को खींच लेती है और इसकी वजह से ही स्किन से जुड़ी परेशानियां आती हैं। त्वचा से गंदगी बाहर खींचने के लिए आप एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे आप खुद तैयार भी कर सकते हैं।

कैसे तैयार होता है एक्टिवेटेड चारकोल
कोयले की मदद से चारकोल तैयार किया जाता है और लकड़ी जलाकर इसे बनाया जाता है। इसे तैयार करने के लिए लकड़ी को 800 से 1200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर जलाया जाता है और उस दौरान ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम रखी जाती है। इस तरह लकड़ी जलाने से मीथेन, हाइड्रोजन और टार निकल जाते हैं और वजन 75 प्रतिशत तक कम हो जाता है। अब जो पदार्थ मिलता है वो चारकोल है।
इस चारकोल को जब एक्टिवेट किया जाता है तब ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए इसे ज्यादा तापमान में स्टीम किया जाता है। इससे अकार्बनिक पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया के बाद आप देखेंगे कि चारकोल में छोटे छोटे छेद हो जाते हैं। अब आप इसका इस्तेमाल अपनी स्किन से जुड़ी परेशानियों को हल करने के लिए कर सकते हैं।
वैसे आपको बाजार से भी एक्टिवेटेड चारकोल आसानी से मिल जाएगा।

एक्टिवेटेड चारकोल का स्क्रब में करें इस्तेमाल
एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल करते हुए आप स्क्रब बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच जोजोबा ऑयल लें और इसमें थोड़ा एक्टिवेटेड चारकोल मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए रखें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें।

तैयार करें फेस पैक
इसका फेस पैक बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर लें और उसमें दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। साथ में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिला लें। अब इन सब को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट रखकर चेहरा धो लें।

बनाएं पील ऑफ मास्क
आप एक्टिवेटेड चारकोल की मदद से पील ऑफ मास्क भी बना सकते हैं। ये चेहरे की गंदगी बाहर निकालने में काफी कारगर होता है। आप एक कटोरी में चारकोल पाउडर लें और उसमें जरा सा फेवीकोल और थोड़ा पानी मिला लें। इसे मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और सिर्फ 10 मिनट रखकर इसे चेहरे से उतार लें।

दांतों के लिए प्रयोग करें एक्टिवेटेड चारकोल
रोजाना चाय, कॉफी, पान आदि का सेवन करने से दांतों का पीलापन बढ़ जाता है। इनकी चमक वापस लाने के लिए आप चारकोल का प्रयोग कर सकते हैं। आप पहले ही टूथपेस्ट में चारकोल मिक्स कर लें और फिर उसे टूथब्रश पर लगाकर दांत साफ करें। हफ्ते में सिर्फ दो बार इसका इस्तेमाल करने से ही आपको अंतर दिखने लगेगा।

सावधानी भी है जरूरी
चारकोल का पाउडर अगर फेफड़ों में चला जाए, तो काफी खतरनाक हो सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल करने के दौरान सावधानी बरतें। सीधे नाक के पास या मुंह के पास लाकर चारकोल पाउडर का प्रयोग ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
