Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
चिपचिपे मौसम के बावजूद अपनी फोटोज में दिखें फ्रेश
गर्मी और उमस के मौसम में पसीना बहुत आता है और त्वचा भी चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में तस्वीरें खिंचवाने में हर कोई हिचकिचाता है। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो गर्मी में आपको पसीने से दूर रख सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप चिपचिपे मौसम में भी फ्रेश नजर आएंगी।

मॉइश्चराइजर बदलें
सबसे पहले आपको अपना मॉइश्चराइजर बदलना है। जेल बेस्ड क्रीम लगाएं क्योंकि ये हल्की होती हैं और आसानी से त्वचा इसे सोख लेती है। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।
ऑयल कंट्रोल फेसवॉश
अगर आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा तेल रहता है तो आपको हल्का ऑयल कंट्रोल फेसवॉश इस्तेमाल करना चाहिए। ये चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाकर चेहरे पर चमक लाता है।

फेस टोनर
चेहरे को धोने के बाद आपको टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और त्वचा को साफ करता है। एल्कोहल-बेस्ड टोनर का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इनसे स्किन ऑयली बनती है।
मड मास्क
सप्ताह में एक बार मड मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। क्ले और मुल्तानी मिट्टी जैसे फेस मास्क से चेहरे के अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल किया जा सकता है और ब्लैकहैड्स एवं चेहरे की गंदगी को साफ किया जा सकता है।
ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल
अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। दिन के समय आप चेहरे के तेल को सोखने के लिए थिन पेपर इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
