Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी इस्तेमाल करती हैं ये DIY स्क्रब
सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ठंड के मौसम में त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। इस मौसम में स्किन की ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। कई बार रुखी और बेजान त्वचा की वजह से स्किन काफी डैमेज हो जाती है। इस मौसम में ड्राई स्किन के साथ साथ होंठ भी फटने लगते हैं।

ठंड में स्किन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं दिव्यांका त्रिपाठी के स्किन केयर टिप्स।

हल्दी और बेसन स्क्रब
ठंड में आपकी स्किन बहुत ड्राई हो जाती है तो ये स्क्रब आपके लिए काफी असरदार है। इस स्क्रब का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन की ड्राईनेस को कम कर सकती हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ड्राईनेस को कम करने के लिए हल्दी बेसन के स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं।

हल्दी और बेसन स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका
थोड़ी सी हल्दी, एक चम्मच बेसन और दूध लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से डेड स्किन हट जाती है। बेसन और हल्दी का स्क्रब चेहरे पर एंटी फंगल के रुप में काम करता है। दूध चेहरे को नमी देने का काम करता है। सर्दियों के मौसम में इस स्क्रब को लगाने से त्वचा की ड्राईनेस कम हो जाती है। ग्लोइंग स्किन के लिए यह पैक काफी असरदार है।

हल्दी के फायदे
हल्दी में एंट बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है कि जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। हल्दी का इस्तेमालकर चेहरे के दाग धब्बों को कम किया जा सकता है। डार्क सर्कल और झुर्रियों को भी कम करने में हल्दी मददगार है।

बेसन के लाभ
ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन बहुत ही लाभकारी होता है। बेसन का इस्तेमाल कर सन टैन को दूर किया जाता है। इसके अलावा चेहरे के दाग धब्बों को कम किया जाता है। अगर आप काली गर्दन से परेशान है तो आप बेसन का इस्तेमाल कर काली गर्दन को गोरा कर सकती हैं। ऑयली स्किन की महिलाओं के लिए बेसन काफी असरदार है।

दूध
ठंड के मौसम में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए दूध या फिर मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध का इस्तेमाल कर चेहरे को मॉइश्चराइ किया जा सकता है। अगर आप भी अपनी ड्राई स्किन से परेशान है तो चेहरे पर दूध का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
