Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में फ्रेश और निखरी त्वचा के लिए अनुष्का शर्मा करती हैं स्किन डिटॉक्स
सर्दियों में स्किन डल और मुरझाई हुई लगती है। ठंड के मौसम में स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। इस मौसम में स्किन को डिटॉक्स करना बहुत जरुरी होता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए डिटॉक्स करती हैं। इसी वजह से उनका चेहरा खिला खिला रहता है। चलिए जानते हैं अनुष्का शर्मा कैसे करती है डिटॉक्स और डिटॉक्स करने का तरीका।

अनुष्का शर्मा की तरह चेहरे को करें डिटॉक्स
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने चेहरे को डिटॉक्स करने के लिए नीम फेस मास्क लगाती हैं। अनुष्का शर्मा पीसे हुए नीम के पत्ते, दही, गुलाबजल और दूध मिलाकर पेस्ट चेहरे पर लगाती हैं। 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे ना केवल स्किन डिटॉक्स होता है। नीम का पेस्ट लगाने से स्किन की खोई हुई चमक वापस आ जाती है।

स्किन को डिटॉक्स करें
प्रदूषण और ज्यादा मेकअप की वजह से चेहरे के हानिकारक बैक्टीरिया जम जाते हैं। इससे आगे स्किन पर मुंहासे, ड्राई स्किन और डलनेस, रेडनेस, दाग धब्बे हो जाते हैं। स्किन को हेल्दी बनाने के लिए स्किन को डिटॉक्स करना चाहिए। स्किन डिटॉक्स करने से स्किन का PH स्तर नॉरमल रहता है।

एवोकाडो फेस मास्क
एवोकाडो मैश में नींबू का रस और आधा चम्मच नारियल तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फेस पैक के सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। हफ्ते में 2 बार चेहरे पर फेस पैक लगाएं।

कॉफी और दही
कोको पाउडर, कॉफी, शहद और दही को अच्छे से मिक्स करें। 10 मिनट लगाने के बाद चेहरा धो लें। इससे आपके फेस पर ग्लो देखने को मिलेगा।

चेहरे पर स्टीम दें
गर्म पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालकर चेहरे की भाप लें इससे पोर्स जमा गंदगी निकल जाती हैं। चेहरे पर स्टीम लेने से बंद पोर्स खुल जाते हैं। इससे त्वचा डिटॉक्स हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
