Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स कर देते हैं सर्दियों में स्किन खराब, भूलकर भी न करें इस्तेमाल
स्किन केयर मौसम के अनुसार किया जाता है। मौसम बदलते ही स्किन केयर रुटीन में भी बदलाव आ जाता है। मौसम के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में स्किन केयर के लिए ज्यादातर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है।

इस मौसम में गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन की चमक कम हो जाती है। सर्दियों में ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आपके कुछ प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में।

हार्ड स्क्रब
सर्दियों के मौसम ठंड की वजह से महिलाएं स्क्रब करना छोड़ देते हैं। स्किन केयर के लिए हफ्ते में एक बार फेस स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करने स्किन की डेड सेल हट जाते हैं, जिससे स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। सर्दियों में स्किन पर हार्ड स्क्रब नहीं करना चाहिए। हार्ड स्क्रब करने से स्किन छिल जाती है या फिर जलन होने लगती हैं।

साबुन का यूज
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा की वजह से त्वचा ड्राई हो जाती है। इस मौसम में चेहरे पर साबुन का यूज करने से स्किन काफी ड्राई हो जाती है। इस मौसम में साबुन का यूज नहीं करना चाहिए। क्योंकि साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन का पीएच लेवल प्रभावित होती है इससे चेहरा काफी ड्राई हो जाता है। इस मौसम में सोप फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन मुलायम बनी रहेगी। चेहरा साफ करने के बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

पाउडर फाउंडेशन
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। मेकअप करने के लिए सबसे ज्यादा फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप करते समय फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि पाउडर फाउंडेशन से मेकअप काफी लंबे समय तक टिका रहता है। लेकिन ठंड के मौसम में पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि पाउडर फाउंडेशन स्किन के तेल को अवशोषित करता है वहीं सर्दियों में स्किन ड्राई होती है ऐसे में पाउडर का इस्तेमाल करने से स्किन काफी ड्राई हो जाती है।

अल्कोहल बेस्ट टोनर का इस्तेमाल ना करें
स्किन केयर के लिए टोनर काफी अच्छा माना जाता है। मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे पर टोनर लगाना चाहिए। इससे चेहरे की गंदगी दूर हो जाती है। सर्दियों के मौसम में अल्कोहल बेस्ट टोन का इस्तेमाल ना करें। इस मौसम में अल्होहल फ्री टोनर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
