Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें बाजरे का फेस पैक, चेहरे पर आएगा जादुई निखार
सर्दियों के मौसम में घरों में बाजरे की रोटी बनाई जाती है। बाजरे की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। क्या आप जानते है बाजरा सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में बाजरे का इस्तेमाल कर त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है।

बाजरे का फेस पैक स्किन की कई परेशानियों को दूर करता है। बाजरा फेस पैक का स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। चलिए जानते हैं बाजरे के आटे से कैसे बनाएं फेस पैक और इसके फायदे।

बाजरे का फेस पैक
सामग्री- दो चम्मच बाजरे का आटा, एक चम्मच गुलाब जल और आधा कप कच्चा दूध
फेस पैक बनाने का तरीका- फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल लें। इस बाउल में आटा डाल दें इसके बाद इसमें गुलाब जल और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस स्मूद पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। बाजरे का फेस पैक लगाने से त्वचा पर निखार आएगा। हफ्ते में एक बार बाजरे के फेस पैक लगाएं।

इस तरह लगाएं बाजरे का फेस मास्क
बाजरे के फेस पैक को आप कई तरह से लगा सकते हैं। बाजरे का फेसपैक क्लींजर की तरह भी लगा सकते हैं। बाजरे के फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। बाजरे का फेस पैक लगाने के 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। बाजरे फेस पैक को आप स्क्रब की तरह भी यूज कर सकते हैं।

बाजरे के फेस पैक के फायदे
-बाजरे के फेस पैक को लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाती है जिससे स्किन साफ और बेदाग नजर आती हैं।
-बाजरे के फेस पैक लगाने से ब्लैकहेड्स हट जाते हैं।
-सर्दियों में स्किन काली हो जाती है बाजरे का फेस पैक लगाने से स्किन का काला पन हो जाएगा।
- बाजरे के फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमद है। बाजरे का फेस पैक लगाने से स्किन का एक्सट्रा ऑयल कम हो जाता है।
- सर्दियों में स्किन टैनिंग हो जाती है। बाजरे का फेस पैक लगाकर स्किन टैनिंग को भी कम किया जा सकता है।
- बाजरे का फेस पैक एंटी एजिंग की तरह काम करता है जिससे स्किन फ्रेश और जवां नजर आती है।
- बाजरे का फेस पैक स्किन टोनर की तरह काम करता है।
बाजरे में 67 ग्रा प्रोटीन पाया जाता है। बाजरा खाने से काफी एनर्जी मिलती है। बाजरे डायबिटीज से भी बचाव करता है। बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल को मदद करता है।
बाजरा में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है। बाजरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
बाजरे का आटा पिसवाने के बाद बहुत जल्दी खराब हो जाता है। बाजरे का आटा 4 से 5 दिन तक ही फ्रेश रहता है। 5 दिन बाद आटा कड़वा हो जाता है।
बाजरा के इस्तेमाल खाने पीने की चीजों में किया जाता है, लेकिन आप बाजरे का इस्तेमाल खाने के अलावा स्किन केयर के लिए भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
