Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
40 की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिखने वाली काजोल के 4 ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड की खूबसूरत और दमदार एक्टिंग करने वाली अभिनेत्रियों में काजोल का नाम भी आता है। काजोल कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं और पूरी दुनिया उनकी खूबसूरती की कायल है। इसके अलावा काजोल का नाम उन एक्ट्रेसेस में भी शामिल है जिनकी खूबसूरती उम्र के साथ बढ़ती जा रही है। आप भी काजोल को देखकर सोचते होंगे कि आखिर उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है जो वो दिन-ब-दिन खूबसूरत होती जा रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की ब्यूटी से जुड़े राज।

पहला सीक्रेट
काजोल सोने से पहले अपना चेहरा जरूर साफ करती हैं और वो कभी भी मेकअप लगाकर नहीं सोती हैं। चाहे वो कितनी भी थकी हुई क्यों ना हो, मेकअप हटाने के बाद ही सोने जाती हैं। मेकअप हटाने के बाद नाइट क्रीम लगाकर सोने जाती हैं। एक वेबसाइट में अपने इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि वो चाहे कितनी भी थकी हुई क्यों ना हो, मेकअप हटाए बिना नहीं सोती हैं।

दूसरा सीक्रेट
काजोल स्किन के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग यानी सीटीएम फॉलो करती हैं। वो क्लींजर से क्लीजिंग करती हैं और फिर टोनर लगाती हैं। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाती हैं जिससे स्किन पूरा दिन हाइड्रेट रहती है।

तीसरा सीक्रेट
काजोल अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। काजोल कहती हैं कि जितना ज्यादा आप पानी पीएंगे उतना ही ज्यादा आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। पानी पीने से शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और त्वचा चमकने लगती है।

चौथा सीक्रेट
काजोल कभी भी सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलती है। इस बारे में काजोल कहती हैं कि सूर्य की किरणें ना केवल हमारी स्किन को टैन करती हैं बल्कि रंगत को भी खराब कर देती हैं इसलिए सनटैन से बचने के लिए काजोल हमेशा अपनी स्किन के अनुसार एसपीएफ सनस्क्रीन लगाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
