Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
स्किन और बालों को सिल्की बनाता है काला नमक

काला नमक आसानी से हर किसी के घर के रसोई में आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आपने कभी इसे अपनी खूबसूरती बढ़ाने या फिर बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए यूज किया है? जी हां, काला नमक स्किन और हेयर से जुड़ी हर समस्या दूर कर देता हैं। आइए जानते हैं कि काला नमक कैसे स्किन केयर के लिए अच्छा होता है।

पोर्स करे साफ
फेसवॉश के साथ काला नमक मिलाकर चेहरे पर हल्का स्क्रब करें। इससे आपके पोर्स क्लीन हो जाएंगे और पिंपल्स या एक्ने जैसी समस्या नहीं होगी। इससे स्किन के ग्लो को बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

हेयरफॉल कम करे
काले नमक में मिनरल्स की भरमार होती है। इसे चाहे तो तेल में मिलाकर या पानी मिलाकर घोल बनाने के बाद स्कैल्प पर लगाएं। यह बाल झड़ने की समस्या को काफी कम कर देगा।

डैंड्रफ दूर करे
सर्दियों में अक्सर डैंड्रफ की समस्या हो ही जाती है, लेकिन अगर काले नमक को लगाएंगी तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी। काले नमक को टमाटर के जूस या फिर नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। पहले वॉश में ही आपको डैंड्रफ कम दिखेगी।

एड़ियों को हील करें
नहाने के लिए बाथटब में हल्का गरम पानी भरें तो उसमें काला नमक डालना न भूलें। यह आपकी फटी हुई एड़ियों को हील करने, स्किन से डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा। साथ ही में सूजन या दर्द की समस्या भी दूर कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
