Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
एवरग्रीन रेखा की ग्लोइंग स्किन का राज, दमकती त्वचा के लिए करवाती हैं अरोमा थेरेपी
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके स्टाइल और फैशन को फैंस काफी फॉलो करते हैं। रेखा की स्किन को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। रेखा अपने स्टाइल मेकअप, ग्लो, फिगर और फिटनेस से बी टाउन की हॉट दीवा को आज भी टक्कर देती हैं।

रेखा की खूबसूरती और फिगर को देखकर पता लगाना मुश्किल है कि वह अपनी फिटनेस और ब्यूटी केयर के लिए क्या क्या करती हैं। साथ ही कौन से प्रोडक्ट यूज करती हैं। बता दें कि रेखा अपने ब्यूटी रुटीन को बेहद सख्ती से फॉलो करती हैं। रेखा घरेलू टिप्स को ज्यादा फॉलो करती हैं। चलिए जानते है सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की ब्यूटी सीक्रेट्स।

क्या है डेली रुटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने डेली रुटीन जैसे क्लिंजिंग, टेनिंग और मॉइश्चराइजर को सख्ती से फॉलो करती हैं। रेखा खुद को रिलैक्स रखने के लिए और स्किन के रिलैक्सेशन के लिए काफी मात्रा में पानी पीती हैं। रेखा अपने आपको मेंटली रिलैक्स रखती हैं। जिसकी वजह से उनकी स्किन काफी ग्लोइंग है। रेखा रात को सोने से पहले अपना मेकअप हटाती हैं। जिससे उनकी स्किन को काफी रिलैक्स मिलता है।

अरोमा थेरेपी
एवरग्रीन रेखा अपनी स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए अरोमा थेरेपी लेती हैं। इस थेरेपी में असेंशियल तेलों का उपयोग किया जाता है। अरोमा थेरेपी स्टीम के साथ शुरु होती हैं, जिससे स्किन के पोर्स साफ हो जाए। अरोमा थेरेपी स्किन के ग्लों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

बालों की देखभाल
रेखा के बाल लंबे और काले है। अपने लंबे और काले बालों की देखभाल के लिए रेखा आर्टिफिशयल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। रेखा घरेलू उपाय से अपने बालों की देखभाल करती हैं। रेखा होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल करती हैं। इन्ही घरेलू नुस्खे के चलते रेखा के बाल आज भी काले और लंबे है।

ग्लोइंग स्किन का राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए दिनभर में करीब 3 लीटर पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। रेखा इस नियम का सख्ती से पालन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications