Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
एलोवेरा जेल लगाने के बाद फेसवॉश करना सही या गलत, जानें यहां

एलोवेरा जेल प्रकृति से प्राप्त एक ऐसी औषधि है जो ना सिर्फ हमारी सेहत को दुरुस्त रखने का काम करती है बल्कि ये आपकी खूबसूरती निखारने में भी सहायक है। ज्यादातर लोग एलोवेरा का इस्तेमाल चेहरे और बालों पर करते है, ताकि उनमें नेचुरल शाइन आ सकें। चाहे वो कोई फेस पैक हो हेयर पैक हो या नाइट क्रीम एलोवेरा जेल को हर तरीके से यूज किया जा सकता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि एलोवेरा जेल को फेस पर अप्लाई करने के बाद साबुन से चेहरे को वॉश करना चाहिए या नहीं। क्या ऐसा करना जरूरी है, या फिर ऐसा करने से एलोवेरा का प्रभाव कम हो सकता है। खैर, यहां हम आपको आपके इसी सवाल का जवाब देने वाले है, ताकि आप ये जान सकें कि एलोवेरा लगाने के बाद फेशवॉश करना सही है या गलत।

एलोवेरा लगाने के बाद फेसवॉश करें या नहीं
वैसे हम चेहरे को धोते क्यूं है, शायद उसे क्लीन करने के लिए, उस पर जमा गंदगी हटाने के लिए या फिर रिफ्रेश महसूस करने के लिए। तो ये तीनों काम एलोवेरा जेल की मदद से भी किए जा सकते है। बल्कि एलोवेरा जेल अपने आप में एक क्लींजर है जो आपके चेहरे की कुदरती रंगत लौटाता है। इसलिए अगर आप अब तक एलोवेरा को चेहरे पर लगाने के बाद साबुन से चेहरा वॉश करने की गलती करती आई है, तो आज से ही इस गलती को सुधार लें। क्यूंकि ऐसा करने से आपके चेहरे का पीएच बैलेंस खराब हो सकता है। इसलिए आप चाहे एलोवेरा फेस पैक की तरह प्रयोग करें या मास्क के रूप में किसी भी हाल में साबुन से चेहरा धोने से बचें। अगर आपने ये जेल लगाने के बाद चेहरा धोया तो इसके अलग साइडइफेक्ट निकल कर आ सकते है।

एलोवेरा के स्किन बेनिफिटस
चेहरे पर एलोवेरा लगाने के अनगनित फायदे है। यह स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। साथ ही साफ और निखरी त्वचा पाने में भी मदद करता है। एलोवेरा एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग एलोवेरा का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ये जेल फ्री-रेडिकल्स से लड़ने, चेहरे की गहराई से सफाई करने, मुहांसों की सूजन को कम करने में सहायक है। एलोवेरा लगाने से चेहरे की स्किन में टाइटनेस आती है। जिसकी मदद से झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती है, और आपका चेहरा हमेशा जवां खूबसूरत नजर आ सकता है। एलोवेरा को नाइट क्रीम के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे चेहरे के दाग-धब्बों, टैनिंग, पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है और चेहरे की रंगत में सुधार आता है। एलोवेरा स्किन के लिए एक परफेक्ट मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। जब आप अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाते है तो उसमें मॉइश्चर लॉक हो सकता है और स्किन हाइड्रेट रहती है। खासकर जिनकी ड्राई स्किन है, वो एलोवेरा के इस्तेमाल से सॉफ्ट और स्मूद स्किन पा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
